एक्सप्लेनर्स

अमेरिका पर मंडरा रहा 'लोन वुल्फ अटैक' का खतरा, स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट जारी; जानें इसकी पूरी ABCD

Lone Wolf Attack: अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले संघीय एजेंसियों ने 'लोन वुल्फ अटैक' को लेकर अलर्ट जारी किया है। 'लोन वुल्फ अटैक' शब्द अक्सर सुनाई देता है, लेकिन असल में इसका मतलब होता क्या है? हालिया दौर में 'लोन वुल्फ अटैक' मामलों में वृद्धि देखी गई है।

Image

अमेरिका को 'लोन वुल्फ अटैक' का सता रहा खतरा (फाइल फोटो: AP)

Lone Wolf Attack: अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले संघीय एजेंसियों ने 'लोन वुल्फ अटैक' को लेकर अलर्ट जारी किया है। एफबीआई, होमलैंड सुरक्षा विभाग (DHS) और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से एक संयुक्त अलर्ट जारी किया कि अकेले या छोटे समूह 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।

'लोन वुल्फ अटैक' शब्द अक्सर सुनाई देता है, लेकिन असल में इसका मतलब होता क्या है? अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दरमियां जब डोनाल्ड ट्रंप पेनसिल्वेनिया में एक सभा को संबोधित कर रहे थे तब उन पर जानलेवा हमला हुआ था। उस वक्त भी 'लोन वुल्फ अटैक' की संभावना जताई जा रही थी और हालिया दौर में 'लोन वुल्फ अटैक' मामलों में काफी वृद्धि हुई है तो चलिए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

क्या होता है 'लोन वुल्फ अटैक' ?

घातक हमला करने वाले अकेले हमलावर के लिए 'लोन वुल्फ अटैक' नामक शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। दुनियाभर में लोन वुल्फ अटैक की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। ज्यादातर मौके पर ऐसे लोग या तो खुद को खत्म कर लेते हैं या फिर एनकाउंटर में मारे जाते हैं। आसान भाषा में कहें तो कट्टरपंथी विचारों से प्रेरित एक अकेला व्यक्ति हिंसा को अंजाम देता है और मारा जाता है।

Knief Attak

'लोन वुल्फ अटैक'

लोन वुल्फ अटैक में अक्सर छोटे हथियारों का इस्तेमाल देखा गया है। एक अकेला व्यक्ति पिस्तौल, चाकू इत्यादि की मदद से दहशत फैलाने की कोशिश करता है और अक्सर ऐसे लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाते हैं।

दहशत फैलाने की कोशिश

सुरक्षा एजेंसियों के लिए 'लोन वुल्फ अटैक' का पता लगाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि छिटपुट समूह या सिरफिरा इंसान ही ऐसे हमलों को अंजाम देता है। ऐसे हमलों के लिए न तो ज्यादा बजट की जरूरत होती है और न ही किसी टीम की। अकेला व्यक्ति ही रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजों की मदद से आतंक फैलाने की कोशिश करता है। ज्यादातर मौके पर चाकू, पिस्तौल जैसे हथियारों का इस्तेमाल देखा गया है।

माइंडवॉश करते हैं आतंकी

आतंकवादी संगठन जैसे आईएसआईएस इत्यादि इंटरनेट की मदद से हमलावरों से लगातार संपर्क साधते हैं और उनका माइंडवॉश करते हैं और फिर नापाक हरकतों को अंजाम देने का निर्देश देते हैं।

इजरायल ईरान संघर्ष से बढ़ा खतरा

हाल ही में मिडिल ईस्ट में गहराए तनाव को देखते हुए अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियां ज्यादा सतर्क हैं। उन्हें डर सता रहा है कि जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस समारोहों का जश्न बना रहा होगा तब 'लोन वुल्फ अटैक' हो सकता है। ऐसे में एजेंसियां ज्यादा सतर्कता बरत रही हैं।

US Independence Day

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न (फाइल फोटो)

अमेरिका को क्या सता रही चिंता

अमेरिका ने ईरान-इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष में एंट्री लेते हुए तेहरान की तीन न्यूक्लियर साइटों पर भीषण बम बारी की। अमेरिका ने बी-2 बॉम्बर विमान का इस्तेमाल कर न्यूक्लियर साइटों पर बंकर बस्टर बम बरसाए। अमेरिका की इस कार्रवाई के बाद भला ईरान कहां चुप बैठने वाला था और उसने कतर और इराक में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलों की बौछार लगा दी। हालांकि, बाद में ईरान-इजरायल के बीच युद्धविराम की घोषणा हुआ।

ईरान का यूं खामोश बैठना अमेरिका परेशान कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लोन वुल्फ अटैक को अंजाम देने वाले अपराधी अक्सर नस्लीय, जातीय, राजनीतिक, धार्मिक, सरकार विरोधी, सामाजिक या व्यक्तिगत परेशानियों से जूझ रहे होते हैं। एक बुलेटिन में कहा गया कि यह खतरा महज न्यूयॉर्क शहर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में अन्य बड़ी सभाएं भी संभावित लक्ष्य हो सकती हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article