दुनिया

इजरायली सेना ने गाजा में 130 से ज्यादा ठिकानों पर बरपाया कहर; 38 फलस्तीनियों की मौत, कई घायल

Israel Hamas War: गाजा में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 38 फलस्तीनी मारे गए। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध विराम प्रयासों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से व्हाइट हाउस में वार्ता के लिए वाशिंगटन जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Image

इजरायली सेना ने गाजा में किया हवाई हमला

Photo : AP

Israel Hamas War: गाजा में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 38 फलस्तीनी मारे गए। इजरायली सेना ने कहा कि उसने पिछले दिन संघर्षग्रस्त क्षेत्र में 100 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध विराम प्रयासों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से व्हाइट हाउस में वार्ता के लिए वाशिंगटन जाने की तैयारी कर रहे हैं।

युद्धविराम योजना पेश

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुरुआती 60 दिन के युद्धविराम की योजना पेश की है, जिसमें गाजा में मानवीय आपूर्ति में वृद्धि के बदले हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की आंशिक रूप से रिहाई शामिल है। प्रस्तावित युद्ध विराम में 21 महीने से जारी युद्ध को पूरी तरह समाप्त करने के लिए वार्ता की बात कही गई है।

मकानों को बनाया निशाना

गाजा शहर में सेवा प्रदान करने वाले शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सेलमिया के अनुसार, इजरायली हमलों में गाजा शहर के दो मकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 20 लोग मारे गए और 25 घायल हो गए। दक्षिणी गाजा में, निकटवर्ती खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल के अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि मुवासी नामक क्षेत्र में हुए हमलों में 13 फलस्तीनी मारे गए। मुवासी गाजा के भूमध्य सागर पर स्थित एक क्षेत्र है, जहां कई विस्थापित लोग तंबुओं में रहते हैं।

सेना ने 130 ठिकानों पर किया हमला

इजरायली सेना ने इन हमलों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में 130 ठिकानों पर हमला किया। इसने कहा कि हमलों में हमास के कमान और नियंत्रण ढांचे, भंडारण केंद्रों और हथियारों को निशाना बनाया गया तथा उत्तरी गाजा में कई आतंकवादी मारे गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article