दुनिया

Louvre Museum Theft: फ्रांस के लूव्र संग्रहालय में चोरी, कीमती आभूषण उड़ा ले गए चोर

Louvre Museum Theft: फ्रांस के लूव्र संग्रहालय में चोरी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार चोर लूव्र संग्रहालय से कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए हैं।

Image

फ्रांस के लूव्र संग्रहालय में चोरी (फोटो- AP)

Louvre Museum Theft: फ्रांस के लूव्र संग्रहालय में उस समय अफरातफरी मच गई, जब म्यूजियम के खुलते ही चोरों ने धावा बोल दिया और लूव्र संग्रहालय में चोरी कर डाली। चोर आराम से कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए हैं और पेरिस पुलिस अब उन्हें तलाश कर रही है। लूव्र संग्रहालय को चोरी के बाद बंद कर दिया गया है।

लूव्र म्यूजियम में कब हुई चोरी

फ्रांस की संस्कृति मंत्री रचिदा दाती ने कहा कि आज सुबह लूव्र संग्रहालय खुलने के समय चोरी हुई। लूव्र संग्रहालय की ओर से कहा गया कि संग्रहालय "असाधारण कारणों से" बंद रहेगा, हालांकि चोरी के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई। दाती ने कहा कि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दाती ने कहा कि वह घटनास्थल पर मौजूद हैं और जांच की जा रही है।

लूव्र संग्रहालय में कैसे हुई चोरी

फ्रांसीसी दैनिक ‘ले पेरिसियन’ की खबर के अनुसार, अपराधी दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले संग्रहालय और पूर्व महल में उस ओर से घुसे, जहां निर्माण कार्य हो रहा है। खबर में कहा गया है कि उन्होंने अपोलो गैलरी के लक्षित कमरे तक सीधे पहुंचने के लिए एक मालवाहक लिफ्ट का इस्तेमाल किया। ‘ले पेरिसियन’ की खबर के अनुसार, खिड़कियां तोड़ने के बाद, अपराधियों ने कथित तौर पर "नेपोलियन और महारानी के आभूषण संग्रह से नौ आभूषण चुरा लिये।"

विश्व का सबसे बड़ा म्यूजियम लूव्र संग्रहालय!

लूव्र संग्रहालय में चोरी और डकैती के प्रयासों का एक लंबा इतिहास रहा है। वर्ष 1911 में हुई घटना में मोना लिसा की पेंटिंग फ्रेम से गायब हो गई थी, जिसे विन्सेन्जो पेरुगिया नामक एक पूर्व कर्मचारी ने चुरा लिया था, जो संग्रहालय के अंदर छिप गया और पेंटिंग अपने कोट के नीचे छिपाकर बाहर निकल गया। पेंटिंग दो साल बाद फ्लोरेंस में बरामद की गई। इस घटना ने लियोनार्डो दा विंची के चित्र को दुनिया की सबसे प्रसिद्ध कलाकृति बनाने में मदद की। लूव्र में मेसोपोटामिया, मिस्र से लेकर दुनिया भर की प्राचीन वस्तुओं, मूर्तिकला और चित्रकला की 33,000 से अधिक कृतियां प्रदर्शित हैं। चोरी की घटना गैलरी डी'अपोलोन में रविवार को हुई थी, जहां फ्रांसीसी राजसी रत्नों का संग्रह प्रदर्शित है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article