दुनिया

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षाकर्मियों के वाहन पर घात लगाकर हमला; 4 सैनिकों की मौत; 3 घायल

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में 4 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। आतंरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने एक बयान जारी कर सुरक्षाबलों पर हुए हमले की निंदा की। यह हमला बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में हुआ।

Image

पाकिस्तानी सुरक्षाबल (फाइल फोटो)

Photo : iStock

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में 4 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यह हमला बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में हुआ। संभावना जताई जा रही है कि इस हमले के पीछे बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का हाथ हो सकता है।

आतंरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने एक बयान जारी कर सुरक्षाबलों पर हुए हमले की निंदा की। ताजा मामला बलूचिस्तान के कलात जिले में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट के एक दिन बाद हुआ जिसमें एक वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, रात में हुए हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

खैबर पख्तूनख्वा में चार आतंकी ढेर

कुछ वक्त पहले सुरक्षाबलों ने उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में चार आतंकियों को मार गिराया था। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी कर बताया था कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर डेरा इस्माइल खान जिले के मद्दी में एक अभियान चलाया।

इसमें कहा गया था कि अभियान के दौरान, सैनिकों ने आतंकियों के ठिकाने का पता लगाकर चार आतंकवादियों को मार गिराया। बयान में कहा गया था कि इस भीषण गोलीबारी के दौरान एक सैनिक भी मारा गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article