दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप के बाद जल्द चीन दौरे पर जाएंगे राष्ट्रपति पुतिन, क्रेमलिन ने कहा-यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी, किन मुद्दों पर होगी बात?

Vladimir Putin China Visit: क्रेमलिन ने संकेत दिए हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही चीन का दौरा करेंगे। माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान रूस-चीन संबंध, यूक्रेन युद्ध और वैश्विक मुद्दों पर अहम चर्चा हो सकती है।

Image

रूस-चीन रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

Photo : ANI

Vladimir Putin China Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) जल्द ही चीन का दौरा कर सकते हैं। रूस की सरकार यानी क्रेमलिन ने बताया है कि इस यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही आधिकारिक तारीखों का ऐलान किया जाएगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव (Dmitry Peskov) ने कहा कि यात्रा की अंतिम तैयारियां चल रही हैं और पुतिन बहुत जल्द चीन जाएंगे। हालांकि रूस की तरफ से अभी यह नहीं बताया गया है कि इस दौरे में किन मुद्दों पर चर्चा होगी, लेकिन माना जा रहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध, वैश्विक राजनीति और आर्थिक सहयोग जैसे विषय अहम रह सकते हैं।

रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की याद में मनाया था विजय दिवस

हाल ही में रूस (Russia China Relations) ने द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की याद में विजय दिवस मनाया था। उसी दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि उन्होंने भारत, चीन और अमेरिका को यूक्रेन संघर्ष की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी थी। इस बीच अमेरिका और चीन के रिश्तों को लेकर भी कई बड़े बयान सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि चीन चाहता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहे। उन्होंने बताया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने क्षेत्र में शांति और समझौते के लिए मदद की पेशकश की है। ट्रंप ने कहा कि जो देश इतनी बड़ी मात्रा में तेल खरीदता है, उसका क्षेत्रीय स्थिरता में स्वाभाविक रूप से हित होता है।

मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' अभियान

ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी को अमेरिका आने का निमंत्रण भी दिया। वहीं बीजिंग में आयोजित एक सरकारी भोज के दौरान शी जिनपिंग ने अमेरिका और चीन के संबंधों को दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय रिश्ता बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को टकराव से बचना चाहिए और सहयोग के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए। शी जिनपिंग ने यह भी कहा कि चीन का 'राष्ट्रीय पुनर्जागरण' और अमेरिका का 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' अभियान साथ-साथ आगे बढ़ सकते हैं। उनका मानना है कि दोनों देश मिलकर दुनिया की भलाई और वैश्विक स्थिरता में अहम योगदान दे सकते हैं।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article