दुनिया

पुतिन ने उप रक्षा प्रमुख को हटाया, 'मारियुपोल के कसाई' को मिली अब ये जिम्मेदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 12:25 PM IST

नए उप रक्षा मंत्री मिखाइल मिज़िन्त्सेव को मारियुपोल का कसाई कहा जाता है। यूक्रेन युद्ध के दौरान मारियुपोल की क्रूर घेराबंदी में इनका नाम सबसे ऊपर आता है। यहां तब रूसी सेना ने जमकर कहर ढाया था। तब सैकड़ों लोगों की जान इस जंग में गई थी। यही कारण है कि ब्रिटेन समेत कई देशों ने इनपर प्रतिबंध लगा रखा है।

Image

रूसी राष्ट्रपति पुतिन (फोटो- एपी)

यूक्रन के साथ जारी जंग के बीच पुतिन ने रूस के उप रक्षा प्रमुख को हटा दिया है। उनकी जगह पर मिखाइल मिज़िन्त्सेव को यह जिम्मेदारी दी गई है, जिन्हें मारियुपोल का कसाई कहा जाता है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान उप रक्षा प्रमुख को दूसरी जिम्मेदारी दी गई है। मंत्रालय ने शनिवार को कहा- "जनरल दिमित्री बुल्गाकोव को उप रक्षा मंत्री के पद से मुक्त कर दिया गया है।"

दिमित्री बुल्गाकोव की जगह कर्नल जनरल मिखाइल मिज़िंत्सेव लेंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम को एक सजा के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में यूक्रेन युद्ध में रूसी सैनिक पीछे हटने को मजबूर हुए हैं।

नए उप रक्षा मंत्री मिखाइल मिज़िन्त्सेव यूक्रेन के बंदरगाह मारियुपोल की क्रूर घेराबंदी के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि ब्रिटेन ने उनपर प्रतिबंध लगा रखा है। 60 वर्षीय मिखाइल मिज़िंतसेव, जिन्हें 'मारियुपोल का कसाई' कहा जाता है, ने सीरिया में भी रूसी सेना का नेतृत्व किया था। उन पर अलेप्पो में बमबारी का आरोप भी लगाया गया था।

रूसी सेना में यह परिवर्तन पुतिन के उस आदेश के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने रिजर्व सैनिकों को बुलाने का फैसला किया है। दरअसल हाल के दिनों में यूक्रेन ने रूसी सेना पर बढ़त बना ली है। कई इलाकों पर फिर से कब्जा जमा लिया है। जिसके बाद से पुतिन यूक्रेन पर हमलों को और तेज कर रहे हैं। यूक्रेन में रूस के हमले के 200 दिन से ऊपर हो चुके हैं। इस दौरान दोनों ओर से सैकड़ों सैनिक मारे जा चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article