दुनिया

PM Modi France Visit: बैस्टिल डे परेड में पीएम मोदी हुए शामिल, भारतीय सेना का शौर्य देख ताली बजाने लगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 14, 2023, 03:10 PM IST

PM Modi France Visit: फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस का फ्रांस के इतिहास में एक विशेष स्थान है क्योंकि यह 1789 में हुई फ्रांसीसी क्रांति के दौरान बैस्टिल जेल पर हुए हमले की याद दिलाता है। इस समारोह का मुख्य आकर्षण बैस्टिल दिवस परेड होती है।

Image

बैस्टिल डे परेड में पीएम मोदी हुए शामिल

Photo : ANI

PM Modi France Visit: पीएम मोदी फ्रांस में शुक्रवार को बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए। फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए फ्रांस ने पीएम मोदी को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था। पीएम मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और अन्य फ्रांसीसी नेता इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।

क्या है बैस्टिल डे परेड

फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस का फ्रांस के इतिहास में एक विशेष स्थान है क्योंकि यह 1789 में हुई फ्रांसीसी क्रांति के दौरान बैस्टिल जेल पर हुए हमले की याद दिलाता है। इस समारोह का मुख्य आकर्षण बैस्टिल दिवस परेड होती है।

भारतीय सेना का शौर्य

बैस्टिल डे परेड में भारत की तीनों सेनाओं ने अपना जबरदस्त शौर्य दिखाया। भारतीय सेना का 269 सदस्यीय दल ने बैस्टिल डे परेड में भाग लिया। बैस्टिल डे परेड में फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी फ्लाईपास्ट में शामिल हुए। भारतीय सेना का शौर्य देख फ्रांस के राष्ट्रपति समेत वहां मौजूद तमाम लोग ताली बजाने लगे।

फ्रांस के दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वो कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित भी किया गया। यह सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article