दुनिया

बाजवा, बीबी, खान में फंसा पाकिस्तान..देखिए, वहां की जनता क्यों बोल रही है- बचा लो मोदी जी!

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 19, 2022, 10:37 PM IST

पाकिस्तान में आतंकवाद बढ़ रहा है। तालिबान चढ़ रहा है और जो आरोप विरोधी लगाते थे वही आरोप अब खुद इमरान खान लगा रहे हैं। क्योंकि विनाश की घड़ी नज़दीक आ रही है। हर घड़ी पाकिस्तान की सरकार और सेना इमरान खान के निशाने पर रहती है। वहीं पाकिस्तानी भारत की तारीफ कर रहे हैं।

Image

पाकिस्तान में हो रही है पीएम मोदी और भारत की खूब चर्चा

KEY HIGHLIGHTS
  • कादरी, कलंदरी, चिश्ती, साबरी में पिसता पाकिस्तान
  • शरीफ से न हो पाएगा.. पाकिस्तान को कौन बचाएगा?
  • जी 20 में भारत की धाक से पाकिस्तान परेशान, जनता ने पीएम मोदी की तारीफ की

Pakistan News: 3 दिन पहले हुई G20 समिट में भारत का जलवा दुनिया ने देखा। बड़े-बड़े देश चाह रहे थे कि भारत (India) का साथ मिल जाए। भारत की यही चमक। पाकिस्तानियों की आंखों को चकाचौंध कर रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का जादू पाकिस्तान के सिर चढ़कर बोल रहा है। पाकिस्तानी जनता स्वीकार कर रही है कि चाहकर भी उनके देश से भारत की तुलना नहीं हो सकती। भारत के चमकते सूरज को पाकिस्तान.. मोदी का करिश्मा कह रहा है। जब पाकिस्तानी मीडिया ने वहां की आवाम से सवाल किया कि नरेंद्र मोदी और शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) में से किसकी पॉलिसी बेहतर है तो उनका उत्तर था नरेंद्र मोदी। पाकिस्तानी जनता ने कहा कि भारत ने पिछले 5-10 सालों में अपनी बहुत सी चीजें बेहतर की हैं।

पीएम मोदी की तारीफ

एक शख्स मीडिया से बात करते हुए कहता है, ' हम देखें उनकी नरेंद्र मोदी की इंटेलिजेंस कहें या उनकी सफलता कहें, कि उन्होंने ब्रिटेन को सहमत किया। और भारत के लिए निवेश ला रहे हैं। उनकी तरफ से बदलाव हो रहे हैं। जो हमारे संस्थान हैं उन्हें भी अपना रवैया बदलना चाहिए, और जो हमें ये बताया गया है हमने कतर की गंज जीती है हमने 65 की जंग जीती है ये सब झूठ है। कोई जंग हम नहीं जीते। मुझे एक मेरे बड़े अजीज़ ने कहा था कि ये जो चांद पर चले गए हैं। ये चांद बड़ी पवित्र जगह थी जिसे अपवित्र कर दिया गया है। हमारी सोच तो ये है तो हम क्या कर सकते हैं आगे।'

पाकिस्तान में इंडिया-इंडिया

पाकिस्तान में भारत की तरक्की का डंका बज रहा है। वहां की मीडिया भी भारत और भारत के प्रधानमंत्री की नीतियों की चर्चा कर रही है। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि भारत के साथ तुलना तो दूर, भारत के आसपास भी पाकिस्तान कहीं नहीं ठहरता। एक शख्स कहता है, 'भारत ने पिछले 5-10 सालों में अपनी बहुत सी चीजें बेहतर की हैं। भारत ने अपने आपको बहुत स्थिर किया है। उनका नाम गिर चुका था नीचे। उन्होंने अपने आपको बहुत-बहुत-बहुत-बहुत ज्यादा अच्छा किया है। कि मुझे नहीं लगता कि हमलोग अगले 50 साल में भी उसके करीब भी आ सकते हैं। जो सच है जो हकीकत है। अगले 50 साल में भी हम वहां तक नहीं जा सकते हैं जहां भारत आज से 50 साल पहले भी था। क्योंकि भारत हमेशा से है और पाकिस्तान बाद में बना था। और ये बात अगर हम समझ लें तो हमारा कुछ भला हो जाएगा। अगर हम न समझें तो हम वहीं रहेंगे जहां हम हैं। हम लोगों को करना कुछ भी नहीं है कान चाहे इधर से पकड़ लो, या कान चाहे उधर से पकड़ लो।'

वायरल हो रहे हैं आवाम के वीडियो

मीडिया से बात करते हुए अन्य शख्स कहता है, 'भारत को करीब 85 देशों में शायद वीसा ऑन अराइवल है। अभी भी दुनिया में 25 ऐसे देश हैं जो पाकिस्तानियों को बगैर वीसा के आने देते है। जो चौंकाने वाला है। लेकिन वो जो रोक लगाते हैं। एक तो ये कि पाकिस्तानी वहां जाते हैं और फिर वो कहीं इधर से उधर से निकल जाते हैं। ये आप भारतीयों का कभी नहीं सुनते हो कि वो जाकर अवैध रूप से गए। वो तुर्की जाकर ग्रीस जाकर फिर यूरोप में खो गए। ये कभी भारतीयों की ख़बर नहीं आती. पाकिस्तानियों का तो है ही कि उन्होंने कभी यहां से जाना है। वो एजेंट को पांच लाख 6 लाख देकर वो तुर्की पहुंचते हैं। फिर वो तुर्की से यूरोप। भारतीयों के साथ ये सब नहीं है। ये सबसे बड़ी चीज है। दूसरा ये है कि सऊदी अरब 2030 तक सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र बनने की योजना बना रहा है। यानि 7 साल बाद वो दुनिया के 4-5 मुख्य पर्यटक स्थल देशों के तौर पर जाने जाएंगे। '

भारत को हर फील्ड में आगे बताते पाकिस्तानी

एक शख्स कहता है, 'भारतीय होते हैं। आप कोई भी किसी भी चीज़, कोई फील्ड को उठा लें। बेशक वो प्रोग्रामिंग हो, गणित हो, छोटे बच्चे के सवाल हों, जो चीज़ मर्जी हो। उसमें हर चीज़ में लेक्चरार.. हर जगह भारतीय, यूट्यूब पर वीडियो ट्रेंडिंग होती ही है। सारे टीचर्स हैं ही वो, उन्होंने एक किस्म की उसे एकेडमी बनाया हुआ है। यहां से अंदाज़ा लगाओ की उनकी शिक्षा कैसी है। उनकी शिक्षा सबसे टॉप क्लास है। जी देखें भारत को अभी उसके जाहिर सी बाह है, हमें जरूरत है। भारत में तो निवेश आ रहा है, बाहर से भी, उनके पास बहुत ज्यादा कंपनीज़ हैं, दुनियाभर से सब निवेश कर रहे हैं। हमें जरूरत है इस वक्त। मेरे ख्याल से इस तरह की होगी तो हमारे यहां जो मिडिल क्लास लोग हैं। बाकि बिजनेस क्लास लोग हैं सबकी किस्मत बदल जाएगी।'

पाकिस्तानी लोग ही अपने देश को खैरात की बैसाखी पर रेंगता बता रहे हैं। वो भारत की नीतियों की तारीफ करते हुए ये तक कह रहे हैं कि आलम यही रहा तो पाकिस्तान में किसी मुल्क का आना तो दूर किस्तान में बसी बसाई कंपनियां भी अपना कारोबार समेटकर भारत चली जाएंगी।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article