दुनिया

Pakistan TTP: PAK सेना पर बड़ा आत्मघाती हमला, 9 जवानों की मौत, 20 घायल; तालिबान का हाथ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 1, 2023, 07:15 AM IST

Pakistan TTP: पाक सेना ने कहा कि गुरुवार को पाकिस्तान के अशांत पश्चिमी क्षेत्र में तब नौ सैनिकों की मौत हो गई, जब एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी मोटरसाइकिल उनके सैन्य काफिले में घुसा दी और खुद को बम से उड़ा दिया।

Image

पाकिस्तान में आतंकी हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : AP

Pakistan TTP: पाकिस्तान में PAK सेना पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 9 सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 20 अन्य घायल हो गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तानी तालिबान का हाथ बताया जा रहा है।

कहां पर हुआ आतंकी हमला

पाक सेना ने कहा कि गुरुवार को पाकिस्तान के अशांत पश्चिमी क्षेत्र में तब नौ सैनिकों की मौत हो गई, जब एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी मोटरसाइकिल उनके सैन्य काफिले में घुसा दी और खुद को बम से उड़ा दिया। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक आत्मघाती हमलावर ने एक सुरक्षा काफिले को निशाना बनाया, जिसमें नौ सैनिकों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन ने बताया बाइक सवार आत्मघाती हमलावर ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में काफिले को अपना निशाना बनाया। बयान के मुताबिक, हमलावर ने अपनी बाइक काफिले में शामिल बलों के वाहनों से टकरा दी, जिसमें नौ सैनिकों की मौत हो गई और 20 सैनिक घायल हो गए।

टीटीपी ने ली जिम्मेदारी

प्रतिबंधित टीटीपी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले के बाद कानून प्रवर्तक तुरंत धमारे वाली जगह पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। बयान के मुताबिक, हमले के अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने एक्स पर हमले की निंदा की। उन्होंने इस तरह के कृत्यों को पूरी तरह से निंदनीय बताया और कहा कि उनकी संवेदनाएं मारे गए व घायलों के परिवारों के साथ हैं।

बढ़ गए हैं हमले

दो साल पहले पड़ोसी अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवाद में अचानक से वृद्धि देखी गई है। अफगान सीमा से सटे क्षेत्रों में हमले बढ़ गए हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article