कानपुर

Kanpur News: फर्नीचर की दुकान में भीषण आग, सबकुछ जलकर खाक

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 06:13 PM IST

Kanpur Fire Brigade: कानपुर में देर रात लगी भीषण आग ने एक दुकान में रखे सामान को पूरी तरह जला दिया। फायर बिग्रेड के जवानों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार के मालिक को इस आग के कारण लगभग 32 लाख रुपये का नुकसान हो गया।

Image

कानपुर में फर्नीचर की दुकान में लगी आग (फोटो- ANI)

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर देहात में नेहरू नगर स्थित फर्नीचर की दुकान में लगी आग
  • दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू
  • आग के कारणों का पता लगाने के लिए की जा रही है जांच

Kanpur News: कानपुर देहात के अकबरपुर के नेहरू नगर में भूतल में स्थित फर्नीचर की एक दुकान में शनिवार की देर रात को भीषण आग लग गई। सूचना के बाद पुलिस व दमकल जवान मौके पर पहुंचे। दो फायर टैंकर की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद लगातार पानी की बौछार कर करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। दुकानदार के अनुसार लगभग 32 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बता दें कि कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बा निवासी रमेश गुप्ता का ओवरब्रिज के पास नेहरू नगर में दो मंजिला भवन है। इसमें भूतल पर बनी एक दुकान में कस्बा निवासी हिमांशु शर्मा की फर्नीचर की दुकान है। बता दें कि दुकान में ही फर्नीचर से संबंधित कई तरह के सामान भरे हुए थे।

आग लगने का कारण नहीं हो सका स्पष्ट

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रोज की तरह हिमांशु शाम को 6:30 बजे दुकान बंद कर घर को चले गए थे। इसके कुछ घंटे बाद देर रात दुकान से धुआं निकलने पर लोगों ने इसकी पुलिस और दुकानदार को सूचना दी। इधर जानकारी पर ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गई। लोग घर से बाहर किसी तरह निकलकर आए। इसी बीच दुकानदार मौके पर पहुंच गया और शटर खोला तो धुएं का बड़ा गुबार बाहर निकलने लगा। कुछ देर बाद ही दो फायर टैंकर लेकर अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार दमकल जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह व सीओ सदर प्रभात कुमार भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे।

ऐसे पाया गया आग पर काबू

जानकारी के लिए बता दें कि, बिजली आपूर्ति को बंद कराकर दमकल जवानों ने पानी की बौछार कर आग पर किसी तरह काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया है कि, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी है। पानी खत्म होने पर नगर पंचायत की टंकी से एक गाड़ी में पानी भरकर मंगवाया गया। दुकानदार ने करीब 30 से 32 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जाहिर की गई है। आग कैसे लगी इसका बारे में कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article