दुनिया

Indian Air Force पायलट अभिनंदन को पकड़ने वाला Pak सेना का अधिकारी तालिबान के हमले में मारा गया

बयान में कहा गया कि 27 वर्षीय लांस नायक जिब्रानउल्ला की भी इस हमले में मौत हो गई, इसमें कहा गया कि सेना के जवानों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के 11 आतंकवादियों को मार गिराया और सात अन्य घायल हो गए।

Image

37 वर्षीय मेजर सैयद मुईज अब्बास शाह (फाइल फोटो)

पाकिस्तानी सेना के विशेष सेवा समूह का एक अधिकारी तालिबानी उग्रवादियों के साथ झड़प में मारा गया, जिसने 2019 में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने का दावा किया था। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के बयान के अनुसार, 37 वर्षीय मेजर सैयद मुईज अब्बास शाह मंगलवार को अफगानिस्तान की सीमा के पास दक्षिण वजीरिस्तान के सरारोगा इलाके में तालिबानी उग्रवादियों के साथ झड़प में मारे गए।

बयान में कहा गया कि 27 वर्षीय लांस नायक जिब्रानउल्ला की भी इस हमले में मौत हो गई।इसमें कहा गया कि सेना के जवानों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के 11 आतंकवादियों को मार गिराया और सात अन्य घायल हो गए।

मुईज के जनाजे की नमाज रावलपिंडी के चकलाला गैरीसन में पढ़ी गई और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी इसमें शामिल हुए।

स्थानीय मीडिया की खबरों में इस बात का जिक्र किया गया कि मुईज वही अधिकारी थे जिन्होंने अभिनंदन को पकड़ा था और उन्हें भीड़ हिंसा से बचाया था।

'जियो टीवी' के साथ मुईज के इंटरव्यू की एक पुरानी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें तब कैप्टन रहे मुईज को अभिनंदन को पकड़ने का विवरण देते हुए देखा जा सकता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!