दुनिया

पाकिस्तानी सेना की कायराना करतूत, काबुल अस्पताल पर हमले में 400 लोगों की मौत, 250 घायल, तालिबान बोला-बदला लेंगे

सोशल मीडिया अकाउंट X पर फितरत ने मृतकों एवं घायलों के आंकड़ों की पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना ने रात करीब 9 बजे 2000 बेड की क्षमता वाले ओमिड एडिक्शन ट्रीटमेंट अस्पताल पर हवाई हमले किए। इस हमले में अस्पाताल का ज्यादातर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

Image

काबुल अस्पताल पर पाकिस्तान ने किया हवाई हमला। तस्वीर X/@IHRF_Englisj

Kabul attack: काबुल हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 400 हो गई है। अफगानिस्तान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा कि पिछली रात काबुल स्थित ड्रग पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तानी सेना के हुए हमले में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 400 हो गई है जबकि 250 लोग घायल हुए। सोशल मीडिया अकाउंट X पर फितरत ने मृतकों एवं घायलों के आंकड़ों की पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना ने रात करीब 9 बजे 2000 बेड की क्षमता वाले ओमिड एडिक्शन ट्रीटमेंट अस्पताल पर हवाई हमले किए। इस हमले में अस्पाताल का ज्यादातर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हमले के बाद राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। आग बुझाई जा रही है और शवों को निकाला जा रहा है।

फितरत ने एक्स (X) पर लिखा, 'पाकिस्तानी सैन्य शासन ने आज शाम लगभग 9:00 बजे ओमिद नशा मुक्ति उपचार अस्पताल पर हवाई हमला किया, जो नशे की लत के इलाज के लिए समर्पित 2,000 बिस्तरों वाला एक बड़ा अस्पताल है। इस हमले के परिणामस्वरूप अस्पताल के बड़े हिस्से नष्ट हो गए हैं और भारी संख्या में हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। दुर्भाग्यवश, अब तक मरने वालों की संख्या 400 तक पहुंच चुकी है, जबकि लगभग 250 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बचाव दल इस समय मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ पीड़ितों के शेष शवों को निकालने का काम कर रहे हैं।'

दोनों देशों से तनाव कम करने की अपील

टोलो न्यूज के मुताबिक अफगानिस्तान में मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत रिचर्ड बेनेट ने नशा मुक्ति केंद्र पर हुए हमले में नागरिकों के हताहत होने पर चिंता व्यक्त की। बेनेट ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और काबुल तथा इस्लामाबाद दोनों से तनाव कम करने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने की अपील की, जिसमें नागरिकों और अस्पतालों जैसे सार्वजनिक संस्थानों की सुरक्षा शामिल है।

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन ने हमले की निंदा की

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन ने भी इस हमले की निंदा की है और कहा है कि अस्पतालों और उपचार केंद्रों जैसी सार्वजनिक सुविधाओं को कभी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।संगठन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस घटना की स्वतंत्र जांच कराने और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की मांग की है। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन ने अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन बताया और वैश्विक समुदाय से इस मामले पर चुप न रहने की अपील की।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने दी प्रतिक्रिया

इस हवाई हमले पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी प्रतिक्रिया दी है। इब्राहिम जारदान ने कहा कि अस्पताल पर भीषण हमले के बाद वहां आग लग गई। काबुल पीड़ा में है, हम न्याय चाहते हैं। वहीं, अज्मतुल्ला ओमारजई ने कहा कि रमजान के महीने में निर्दोष लोग मारे गए।

हमले का बदला लिया जाएगा-मुजाहिद

टोलो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना पर पहले भी अफगानिस्तान में नागरिक इलाकों को निशाना बनाने के आरोप लगते रहे हैं, जिनमें अलग-अलग प्रांतों में महिलाओं और बच्चों के प्रभावित होने की घटनाएँ शामिल हैं। अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने टोलो न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में चेतावनी दी कि पाकिस्तान के साथ कूटनीति की सीमा समाप्त हो चुकी है और इस हमले का बदला लिया जाएगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article