दुनिया

इजरायल के निशाने पर खामेनेई? ट्रंप के बाद नेतन्याहू ने धमकाया; कहा- इजरायली हमलों से कोई भी सुरक्षित नहीं

Israel Iran Conflict: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि इजरायली हमलों से कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने संकेत दिया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई भी 'निशाने' पर हो सकते हैं। नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करना चाहिए।

Image

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

Photo : AP

Israel Iran Conflict: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि इजरायली हमलों से कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने संकेत दिया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई भी 'निशाने' पर हो सकते हैं। नेतन्याहू ने यह टिप्पणी दक्षिणी इजरायली शहर बीरशेबा में ‘सोरोका मेडिकल सेंटर’ के दौरे के दौरान एक सवाल के जवाब में की, जिस पर गुरुवार सुबह ईरान ने मिसाइल हमला किया था।

नेतन्याहू ने क्या कुछ कहा?

नेतन्याहू ने कहा कि मैंने निर्देश दिए हैं कि कोई भी इससे (हमले से) अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कुछ बोलने में नहीं, बल्कि कार्रवाई करके दिखाने में भरोसा करते हैं। नेतन्याहू ने कहा, ‘‘युद्ध के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करना चाहिए और कार्रवाई में सटीकता होनी चाहिए। सभी विकल्प खुले हैं। प्रेस में इस बारे में बात न करना ही बेहतर है।’’

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि ईरान में इजरायल की कार्रवाई उसके परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल भंडार के खिलाफ थी, न कि उसकी (ईरान) तरह निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने के लिए। नेतन्याहू ने कहा कि वे उन अस्पतालों पर बमबारी करते हैं, जहां लोग खतरे से बच नहीं सकते। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐसे कार्यशील लोकतंत्र और इन हत्यारों के बीच का अंतर है, जो कानून का पालन करता है।’’

ट्रंप के मसले पर भी खूब बोले नेतन्याहू

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को विफल करने के लिए इजरायली अभियान में अमेरिका की सीधी भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर नेतन्याहू ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेना है। नेतन्याहू ने कहा, ‘‘वह (ट्रंप) वही करेंगे, जो अमेरिका के लिए अच्छा है, और मैं वही करूंगा, जो इजरायल के लिए अच्छा है।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article