परमाणु बम से भी सुरक्षित... अमेरिका ने उतारा 'प्रलय' का विमान; सीना तानकर भरता है फर्राटा

Doomsday Plane: इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच 'प्रलट के विमान' को आसमान में देखा गया है। इस विमान के चर्चा मात्र से दुश्मन देशों के पसीने छूट जाते हैं। यह विमान किसी और का नहीं, बल्कि उस देश का है जिसके राष्ट्रपति लगातार ईरान से बिना शर्त सरेंडर करने को कह रहे हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात अमेरिका की कर रहे हैं। 'डूम्सडे E-4B Nightwatch विमान' के उड़ान भरने के साथ ही ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि अमेरिका ईरान के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रहा है।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Jun 19 2025, 18:24 IST
प्रलय का विमान01 / 07

प्रलय का विमान

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच अमेरिका के 'डूम्सडे विमान' ने उड़ान भरी, जिसे सैन्य विमान E-4B या E-4B Nightwatch भी कहा जाता है और यह 'प्रलय के विमान' के तौर पर प्रसिद्ध है। इस विमान ने मंगलवार को लुइज़ियाना स्थित बार्क्सडेल एयर फोर्स बेस से शाम 6 बजे उड़ान भरी और लगभग 4 घंटे बाद मैरीलैंड स्थित जॉइंट बेस एंड्रयूज पर लैंडिंग हुई।

कब होता है डूम्सडे विमान का इस्तेमाल02 / 07

कब होता है डूम्सडे विमान का इस्तेमाल

डूम्सडे विमान को राष्ट्रीय आपातकाल, परमाणु युद्ध, साइबर अटैक या किसी बड़ी आपादा के दौरान कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस विमान का आसमान में उड़ता हुआ 'व्हाइट हाउस' या 'पेंटागन' भी समझा जा सकता है।

बाल भी नहीं बाका कर सकता दुश्मन03 / 07

बाल भी नहीं बाका कर सकता दुश्मन

इस विमान को बड़े से बड़े हमले के दौरान शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व को बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। E-4B नाइटवॉच के पास परमाणु धमाके के साथ ही इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स (EMP) को सहन करने की काबिलियत भी है।

उन्नत संचार प्रणाली 04 / 07

उन्नत संचार प्रणाली

डूम्सडे विमान में 67 सैटेलाइट डिश और एंटेना लगे हुए हैं। आसान शब्दों में कहें तो यह टॉप-सीक्रेट मिलिट्री कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस है जिसकी बदौलत शीर्ष सैन्य लीडर्स पनडुब्बियों, बॉम्बर्स, मिसाइल साइलों और अन्य सैन्य इकाइयों के साथ निरंतर संपर्क में रखते हैं।

तबाही मचाने वाला विमान!05 / 07

तबाही मचाने वाला विमान!

डूम्सडे भले खुद ही तबाही न मचाए, लेकिन हर मुश्किल परिस्थितियों में अमेरिकी सैन्य बलों के साथ संपर्क में रहता है। जब सबका कम्युनिकेशन सिस्टम ठप हो जाता है तब भी यह विमान अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करने के लिए जाना जाता है। राष्ट्रपति, रक्षा सचिव और शीर्ष सैन्य नेता मुश्किल से मुश्किल निर्णय लेकर उसे सैन्य बलों तक पहुंचाने में सक्षम हैं जिसमें परमाणु युद्ध का आदेश भी हो सकता है।

लंबे समय तक आसमान में फर्राटा भरने में कारगर06 / 07

लंबे समय तक आसमान में फर्राटा भरने में कारगर

डूम्सडे विमान हवा में ईंधन भरने की क्षमता के साथ बिना उतरे 35 घंटे से अधिक समय तक आसमान फर्राटा भर सकता है। यह मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों के दौरान सक्रिय रहा है।

विमान की खासियत07 / 07

विमान की खासियत

E-4B में तीन डेक हैं, जिनमें ब्रीफिंग रूम, स्ट्रैटेजिक कॉन्फ्रेंस रूम, कम्युनिकेशन जोन और रेस्ट करने के लिए 18 बंक हैं ताकि विमान में मौजूद सदस्य आराम कर सकें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!