दुनिया

Nijjar Murder Case: आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के तीनों आरोपियों की अदालत में हुई पेशी, कोर्ट के बाहर पहुंचे खालिस्तान समर्थक

Nijjar Murder Case: भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी रहे हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में गिरफ्तार तीन भारतीय पहली बार जेल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को कनाडा की अदालत में पेश हुए। सैकड़ों स्थानीय खालिस्तान समर्थक अदालत में मौजूद थे। अदालत परिसर के बाहर लगभग 100 से अधिक लोगों ने खालिस्तान के झंडे लहराए।

Image

निज्जर की हत्या के तीनों आरोपियों की अदालत में हुई पेशी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Hardeep Singh Nijjar Killing: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या मामले में गिरफ्तार तीन भारतीय पहली बार जेल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को कनाडा की अदालत में पेश हुए। सैकड़ों स्थानीय खालिस्तान समर्थक अदालत में मौजूद थे। अदालत परिसर के बाहर लगभग 100 से अधिक लोगों ने खालिस्तान के झंडे भी लहराए।

जानकारी के लिए बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून, 2023 को सरे में गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एडमांटन में रहने वाले भारतीय नागरिक करनप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह और करण बराड़ को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। उन पर फ‌र्स्ट-डिग्री हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

वैंकूवर सन की रिपोर्ट के अनुसार तीनों आरोपी ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में सरे प्रांतीय न्यायालय के समक्ष पेश हुए। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने वहां की संसद को संबोधित करते हुए निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ होने का आरोप लगाया था। हालांकि भारत ने ट्रूडो के दावे को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article