दुनिया

प्रिय Gen- Z आपके हत्यारे का इस्तीफा आ गया है- ओली के पीएम पद से हटने के बाद पहली बार बोले काठमांडू मेयर बालेन शाह

बालेन शाह ने यह भी कहा कि अब Gen-Z को नेतृत्व के लिए तैयार रहना होगा। “अब आपकी पीढ़ी को देश का नेतृत्व करना होगा। तैयार रहें,” उन्होंने कहा। उनका यह बयान स्पष्ट रूप से एक नई राजनीतिक चेतना और जिम्मेदारी की ओर इशारा करता है।

Image

काठमांडू मेयर बालेन शाह (फोटो- Facebook/Balen Shah)

काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद नागरिकों, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को संयम बरतने की अपील की है। नेपाल में जारी आंदोलन के बीच बालेन शाह आंदोलनकारियों के बीच हीरो बनकर उभरे हैं। ओली के इस्तीफे के बाद अब बालेन ने एक भावनात्मक और दृढ़ संदेश में कहा कि अब समय है जब युवा न केवल अपनी भावनाओं को नियंत्रित करें, बल्कि देश के भविष्य के लिए जिम्मेदारी भी उठाएं।

बालेन शाह का संदेश

प्रधानमंत्री ओली के मंगलवार दोपहर को इस्तीफा देने के बाद, देश भर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, बालेन शाह ने अपने संदेश में कहा, “हमने साफ-साफ़ कहा था। यह बिल्कुल Gen-Z का आंदोलन है। प्रिय Gen-Z, आपके हत्यारे का इस्तीफा आ गया है। अब संयम बरतें।”

जनता से बालेन शाह की अपील

बालेन ने अपने संदेश में यह भी कहा कि देश की जनता और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, “देश की जनता और संपत्ति का नुकसान आपकी और हमारी संपत्ति का नुकसान है। आपको और हमें अब संयम बरतने की जरूरत है।” यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में युवा वर्ग का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी #GenZMovement जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं, और जनता के बीच राजनीतिक जागरूकता की एक नई लहर दिखाई दे रही है।

सेना से बातचीत को तैयार

बालेन शाह ने यह भी कहा कि अब Gen-Z को नेतृत्व के लिए तैयार रहना होगा। “अब आपकी पीढ़ी को देश का नेतृत्व करना होगा। तैयार रहें,” उन्होंने कहा। उनका यह बयान स्पष्ट रूप से एक नई राजनीतिक चेतना और जिम्मेदारी की ओर इशारा करता है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे सेना प्रमुख से बातचीत के लिए तैयार हैं, जिससे देश की स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनके अनुसार संसद को भंग कर देना चाहिए था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article