दुनिया

ब्लू ओरिजिन की ऐतिहासिक उड़ान: न्यू ग्लेन रॉकेट ने NASA के मंगल यान को सफलतापूर्वक किया लॉन्च

ब्लू ओरिजिन ने अपने न्यू ग्लेन रॉकेट को नासा के मंगल मिशन के साथ सफलतापूर्वक लॉन्च किया। सबसे बड़ी कामयाबी यह रही कि रॉकेट के निचले हिस्से (बूस्टर) को दोबारा इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर उतार लिया गया।

Image

ब्लू ओरिजिन की ऐतिहासिक उड़ान (Photo- REUTERS)

अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने वाली कंपनी ब्लू ओरिजिन ने गुरुवार (अमेरिका के समय के अनुसार) को एक बड़ी कामयाबी हासिल की। कंपनी ने न्यू ग्लेन नाम के अपने बड़े रॉकेट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा, जिसमें नासा के मंगल ग्रह पर जाने वाले दो स्पेसक्राफ्ट सवार थे। सबसे बड़ी बात यह हुई कि रॉकेट का जो निचला हिस्सा, जिसे बूस्टर कहा जाता है, उड़ान भरने के बाद वापस आया। इस बूस्टर को ब्लू ओरिजिन कंपनी ने सफलतापूर्वक जमीन पर उतारा है।

बता दें कि बीते दिनों मौसम खराब होने की वजह से लॉन्चिंग में देरी हो गई थी। लेकिन गुरुवार (अमेरिका के समय के अनुसार) को जब यह रॉकेट उड़ा, तो कंपनी को अपने बूस्टर को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए बचा लेने में सफलता मिल गई। गुरुवार से पहले, केवल एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ही अपने बड़े रॉकेटों के साथ यह काम कर पाई थी। यानी, ब्लू ओरिजिन अब रॉकेट के महंगे हिस्से को दोबारा इस्तेमाल करने वाली दूसरी कंपनी बन गई है।

बीते दिनों मौसम की खराबी के कारण अंतिम समय पर टली लॉन्चिंग

अमेरिकी समय के अनुसार, 9 नवंबर को मंगल मिशन लॉन्च किया जाना था। लेकिन क्यूम्यलस क्लाउड रूल’ यानी घने बादलों के नियम की वजह से सुरक्षा कारणों के चलते लॉन्च को रद्द करना पड़ा। खराब स्थानीय मौसम और सौर तूफानों के कारण लॉन्च में करीब 4 दिन की देरी हुई। बूस्टर लैंडिंग के सफल होने के बाद कंपनी के एक कर्मचारियों ने नारा लगाया, "अगला पड़ाव, चांद!" सफल लॉन्चिंग और बूस्टर को जमीन पर सफलतापूर्वक उतराने के बाद दिन-रात कड़ी मेहनत करने वाली कंपनी के वर्कर में उत्साह देखने को मिला।

बूस्टर की जमीन पर सफल लैंडिंग

बता दें कि आज से पहले जनवरी में न्यू ग्लेन की पहली परीक्षण उड़ान ने एक प्रोटोटाइप उपग्रह को कक्षा में पहुंचाया था, लेकिन उस दौरान बूस्टर को अटलांटिक में अपने तैरते हुए प्लेटफॉर्म पर उसे उतारने में सफलता नहीं मिल पाई थी। लेकिन इस बार बूस्टर ने जमीन पर सफल लैंडिंग की है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

UNSC की पुरानी व्यवस्था पर G-4 ने उठाए सवाल, स्थायी सीट के लिए भारत, जापान, जर्मनी-ब्राजील ने खोला मोर्चा, तत्काल सुधार की मांग

UNSC की पुरानी व्यवस्था पर G-4 ने उठाए सवाल, स्थायी सीट के लिए भारत, जापान, जर्मनी-ब्राजील ने खोला मोर्चा, तत्काल सुधार की मांग

पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, इमरान खान के समर्थक हिलाएंगे शहबाज सरकार...प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिए 'नेट लॉन्चर'

पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, इमरान खान के समर्थक हिलाएंगे शहबाज सरकार...प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिए  'नेट लॉन्चर'

'अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था विफल, भारत-पाक जैसे विवाद सुलझाने में असमर्थ': संयुक्त राष्ट्र संघ में मार्को रुबियो का बड़ा बयान

'अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था विफल, भारत-पाक जैसे विवाद सुलझाने में असमर्थ': संयुक्त राष्ट्र संघ में मार्को रुबियो का बड़ा बयान

अभियान के दौरान IRGC के वरिष्ठ कमांडर की मौत, सिस्तान-बलूचिस्तान इलाके में सशस्त्र समूहों से हुआ संघर्ष

अभियान के दौरान IRGC के वरिष्ठ कमांडर की मौत, सिस्तान-बलूचिस्तान इलाके में सशस्त्र समूहों से हुआ संघर्ष

अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग, प्रोटोकॉल तोड़ अगवानी करने पहुंंचे ट्रंप, 3 दिवसीय यात्रा में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग, प्रोटोकॉल तोड़ अगवानी करने पहुंंचे ट्रंप, 3 दिवसीय यात्रा में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा