Amazon Great Freedom Sale की शुरुआत हो गई है और Flipkart Freedom Sale 2026 की शुरु आज रात से होने जा रही है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस खरीदने का अच्छा मौका मिल रहा है। सेल में लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट से लेकर वैक्यूम क्लीनर और हेयर केयर प्रोडक्ट्स तक पर आकर्षक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। कई प्रोडक्ट्स पर बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा मिल रहा है। Amazon Freedom Sale 7 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक चलेगी।
Dyson के प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर 16,000 रुपये तक की बचत
Amazon Freedom Sale में Dyson के चुनिंदा ब्यूटी और फ्लोरकेयर प्रोडक्ट्स पर 16,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। Amazon Prime मेंबर्स को चुनिंदा Dyson प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके अलावा योग्य प्रोडक्ट्स पर 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दिया जा रहा है।
Dyson Airwrap i.d. Multi-Styler and Dryer की कीमत 49,900 रुपये है, लेकिन सेल में इसे 45,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Dyson Airwrap Origin Multi-Styler and Dryer 41,900 रुपये की जगह 32,900 रुपये में मिल रहा है। Dyson Supersonic Hair Dryer की कीमत 36,900 रुपये से घटकर 24,900 रुपये हो गई है। इसी तरह Dyson Airstrait Straightener 45,900 रुपये की बजाय 29,900 रुपये में उपलब्ध है।
Dyson Vacuum Cleaner पर भी बड़ा डिस्काउंट
घर की सफाई के लिए Dyson के वैक्यूम क्लीनर पर भी सेल में अच्छी डील मिल रही है। Dyson V12 Detect Slim Absolute की कीमत 59,900 रुपये से घटकर 49,900 रुपये हो गई है। वहीं Dyson V8 Cordless Vacuum Cleaner को 43,900 रुपये के बजाय 27,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
ASUS लैपटॉप पर 34,000 रुपये तक की बचत
Flipkart Freedom Sale में ASUS के ExpertBook P Series बिजनेस लैपटॉप पर भी बड़े ऑफर मिल रहे हैं। इन AI-पावर्ड और मिलिट्री-ग्रेड लैपटॉप की कीमत 49,990 रुपये से शुरू हो रही है। चुनिंदा मॉडल पर 20,000 रुपये तक का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट, 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है। सेल में ASUS ने ExpertBook P Series के करीब 25 SKU उपलब्ध कराए हैं। कंपनी के मुताबिक, चुनिंदा मॉडल पर 30 फीसदी तक की बचत की जा सकती है।
ASUS ExpertBook के इन मॉडल्स पर खास ऑफर
ASUS ExpertBook P1403CVA को 1,18,990 रुपये की कीमत के मुकाबले 84,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी इस मॉडल पर 34,000 रुपये की बचत हो रही है। इसमें 14-इंच डिस्प्ले, Intel Core 7-240H प्रोसेसर और 32GB DDR5 RAM दी गई है। वहीं ExpertBook P3406CCAP की कीमत 89,990 रुपये है। यह मॉडल 14-इंच WUXGA डिस्प्ले, Intel Core Ultra 7 255H प्रोसेसर और 16GB DDR5 RAM के साथ आता है।
प्रीमियम AI-पावर्ड मॉडल ExpertBook P5605CAA की कीमत 1,77,990 रुपये रखी गई है। इसमें 14-इंच WUXGA IPS 400-nits डिस्प्ले, Intel Core Ultra 7 356H प्रोसेसर, 32GB DDR5 RAM और 1TB PCIe 5.0 स्टोरेज मिलती है।
Nothing फोन पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस
Flipkart Freedom Sale में Nothing के नए स्मार्टफोन पर भी ऑफर मिल रहे हैं। Nothing Phone (4b) पर क्रेडिट कार्ड EMI से भुगतान करने पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। रेगुलर क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर 2,625 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
इसके अलावा 1,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, जिसके बाद Nothing Phone (4b) की प्रभावी कीमत 30,999 रुपये तक हो सकती है। Nothing Phone (4a) भी सेल में 37,999 रुपये की प्रभावी कीमत में उपलब्ध है। क्रेडिट कार्ड EMI पर 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। वहीं पूरा भुगतान क्रेडिट कार्ड से करने पर 3,225 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है।
Xiaomi Pad 7 पर 10,000 रुपये की सीधी छूट
टैबलेट खरीदने वालों के लिए Xiaomi Pad 7 Nano Texture Edition पर भी बड़ा ऑफर है। इसकी लिस्टेड कीमत 39,999 रुपये है, लेकिन Amazon Great Freedom Sale में इसे 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी सीधे तौर पर 10,000 रुपये की छूट मिल रही है।
इसके अलावा योग्य बैंक ऑफर का लाभ लेने पर इसकी प्रभावी कीमत 30,249 रुपये तक हो सकती है। Xiaomi Pad 7 में Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर, 8,850mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें 11.2-इंच 3.2K LCD डिस्प्ले और क्वाड-स्पीकर सिस्टम दिया गया है।
होम अप्लायंसेज पर छूट
होम अप्लायंसेज की बात करें तो अमेजन की सेल में Butterfly Smart Plus 750W Mixer Grinder with 5 Jars को 52 प्रतिशत की छूट के साथ 3,099 रुपये में खरीदा जा सकता है, वहीं INALSA Air Fryer 3L एयरफ्रायर 67 फीसदी की छूट के साथ 2,899 रुपये में मिल रहा है। सेल में VW 7.5 kg 5 Star वॉशिंग मशीन 61 प्रतिशत छूट के साथ 7,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।बैंक ऑफर से और कम हो सकती है कीमत
Amazon Freedom Sale में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और EasyEMI से योग्य खरीदारी करने पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। Amazon Pay ICICI Bank कार्ड यूजर्स को 5 फीसदी अनलिमिटेड सेविंग्स का लाभ मिल सकता है।
इसके अलावा चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं। ऐसे में ग्राहक बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल करके सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की प्रभावी कीमत को और कम कर सकते हैं।
