Rajasthan Lab Assistant Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम अगस्त 2026 के दौरान जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे।
रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवारों को अलग से स्कोरकार्ड नहीं, बल्कि एक मेरिट लिस्ट PDF उपलब्ध कराई जाएगी। इस PDF में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रोल नंबर को Ctrl+F की मदद से आसानी से खोज सकते हैं। परिणाम के साथ ही विभिन्न वर्गों की कट-ऑफ भी जारी की जा सकती है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 804 पदों पर लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट की नियुक्ति की जानी है। लिखित परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई 2026 को विज्ञान और भूगोल विषयों के लिए किया गया था। इसके बाद 15 जून 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी और अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आपत्तियां मांगी गई थीं। अब बोर्ड आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम परिणाम तैयार कर रहा है।
ऐसे करें राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 चेक
- सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Results सेक्शन खोलें।
- Lab Assistant
Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें। - स्क्रीन पर खुलने वाली PDF डाउनलोड करें।
- PDF में अपना रोल नंबर सर्च कर परिणाम देखें।
- भविष्य के लिए PDF की एक प्रति सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी मूल प्रमाण पत्र पहले से तैयार रखें और केवल RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट पर ही भरोसा करें।
