दुनिया

सैन डिएगो में निजी विमान हादसे का शिकार, प्लेन में सवार कई लोगों की मौत, जमीन पर कारें जलकर राख

सैन डिएगो पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि विमान में आठ से 10 लोग सवार हो सकते थे, लेकिन उन्हें अबतक यह जानकारी नहीं है कि उसमें कितने लोग सवार थे।

Image

सैन डिएगो में निजी विमान क्रैश

Photo : AP

San Diego Private Plane Crash: अमेरिका के सैन डिएगो इलाके में गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एक निजी विमान में सवार कई लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग सहायक प्रमुख डैन एडी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वे इस बात की जांच करेंगे कि क्या विमान किसी बिजली के तार से टकराया था। उन्होंने बताया कि जमीन पर कोई घायल नहीं हुआ है।

आठ से 10 लोग सवार

सैन डिएगो पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि विमान में आठ से 10 लोग सवार हो सकते थे, लेकिन उन्हें अबतक यह जानकारी नहीं है कि उसमें कितने लोग सवार थे। सेन डिएगो के सहायक अग्निशमन प्रमुख डैन एडी ने कहा कि जमीन पर कोई भी घायल नहीं हुआ। एडी ने कहा, जब विमान सड़क पर गिरा, तो उसमें भरा जेट ईंधन फैल गया और सड़क के दोनों ओर खड़ी प्रत्येक कार इसकी चपेट में आ गई।

सड़क के दोनों ओर कार जल रही थी

उन्होंने कहा, आप देख सकते हैं कि सड़क के दोनों ओर कई कारें जल रही थीं। सेन डिएगो के अधिकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त विमान का विवरण जारी नहीं किया है, लेकिन कहा है कि यह मिडवेस्ट से आ रहा था। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइट अवेयर’ ने बताया कि विमान सेसना साइटेशन-2 मॉडल का था, जो कंसास के विचिटा स्थित छोटे कर्नल जेम्स जबारा हवाई अड्डे से तड़के 3:47 बजे सैन डिएगो के मोंटगोमेरी-गिब्स एक्जीक्यूटिव हवाई अड्डे पर पहुंचने वाला था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article