दुनिया

Bangladesh Elections: बांग्लादेश में कब होंगे चुनाव? मोहम्मद युनुस ने तारीखों का किया ऐलान

Bangladesh Elections: बांग्लादेश में चुनाव तारीखों का ऐलान हो गया है। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनुस के मुताबिक, अगले साल बांग्लादेश में आम चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि देश में अगला आम चुनाव अप्रैल 2026 में कराया जाएगा।

Image

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद युनुस

Photo : PTI

Bangladesh Elections: बांग्लादेश में चुनाव तारीखों का ऐलान हो गया है। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनुस के मुताबिक, अगले साल बांग्लादेश में आम चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि देश में अगला आम चुनाव अप्रैल 2026 में कराया जाएगा।

अटकलों पर लगा विराम

अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रायटर के मुताबिक, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस, जिन्होंने पिछले अगस्त में अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार की भूमिका संभाली थी, ने कहा कि चुनाव आयोग उचित समय पर चुनावों के लिए एक विस्तृत रोडमैप जारी करेगा। हालांकि, इस घोषणा से बांग्लादेश में महीनों से आम चुनावों को लेकर महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

युनुस ने पहले संकेत दिया था कि देश में चल रहे सुधारों की प्रगति के आधार पर चुनाव दिसंबर 2025 और जून 2026 के बीच कभी भी हो सकते हैं, जबकि विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और उसके सहयोगियों ने दिसंबर 2025 तक चुनाव कराने पर जोर दिया था। सनद रहे कि 17.3 करोड़ आबादी वाले दक्षिण एशियाई देश में पिछले साल छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह इतना उग्र हो गया था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article