दुनिया

क्या पुतिन ने मोजतबा खामेनेई को बुलाया रूस? जानें घायल सुप्रीम लीडर के इलाज को लेकर किया जा रहा बड़ा दावा

US Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमलों में घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए रूस की राजधानी मॉस्को ले जाया गया है। कुवैत के अखबार अल-जरिदा के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने इलाज की पेशकश की थी।

Image

मोजतबा खामेनेई को इलाज के लिए पुतिन ने बुलाया रूस: रिपोर्ट

Photo : AP

US Iran War: अमेरिका-इजरायल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडरमोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दावा किया गया है कि युद्ध के दौरान घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) ले जाया गया है।

पुतिन ने खामेनेई को रूस में इलाज की थी पेशकश

कुवैत के अखबार अल-जरिदा की रिपोर्ट के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने खामेनेई को रूस में इलाज की पेशकश की थी। इसके बाद उन्हें मॉस्को ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालिया हमलों के शुरुआती चरण में घायल होने के बाद खामेनेई को एक सैन्य विमान के जरिए गुप्त रूप से रूस भेजा गया। बताया जा रहा है कि ईरान में लगातार हमलों और दबाव के चलते अस्पतालों पर भी असर पड़ा है, जिसके बाद इलाज के लिए रूस का विकल्प चुना गया।

अली लारिजानी ने तैयार किया था खामेनेई का भाषण

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हाल में खामेनेई के नाम से जारी एक महत्वपूर्ण भाषण संभवतः ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी (Ali Larijani) ने तैयार किया था, क्योंकि घायल होने के बाद से खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक ईरान या रूस की ओर से नहीं की गई है।

अमेरिका ने खामेनेई को लेकर क्या कहा?

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई घायल हैं और संभवत उनका चेहरा बिगड़ गया है। यह बात उन्होंने खामेनेई द्वारा युद्ध जारी रखने की कसम खाते हुए लिखित बयान जारी करने के एक दिन बाद कही। हेगसेथ ने शुक्रवार को कहा, 'हम जानते हैं कि नए सर्वोच्च नेता घायल हैं। उन्होंने कल एक बयान जारी किया, जो वास्तव में कमजोर था. उसमें कोई आवाज या वीडियो नहीं था। बता दें कि यह एक लिखित बयान था।'

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें