दुनिया

म्यांमार की सेना ने अपने ही देश पर क्यों किया हवाई हमला? गर्भवती महिला समेत 21 की मौत, अन्य 7 घायल

Myanmar Airstrike: म्यांमा की सेना ने देश के रत्न खनन केंद्र मोगोक पर हवाई हमला किया जिसमें एक गर्भवती महिला समेत कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। लवे याय ऊ ने बताया कि करीब 21 नागरिक मारे गए और सात लोग घायल हुए। घरों और बौद्ध मठ की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

Image

म्यांमा की सेना का हवाई हमला (फाइल फोटो: AP)

Photo : AP

Myanmar Airstrike: म्यांमा की सेना ने देश के रत्न खनन केंद्र मोगोक पर हवाई हमला किया जिसमें एक गर्भवती महिला समेत कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को एक विपक्षी संगठन और स्थानीय निवासियों ने दी। ता’आंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (TNLA) के प्रवक्ता लवे याय ऊ ने बताया कि मोगोक के श्वेगु वार्ड में गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे यह हमला हुआ।

क्या है पूरा मामला?

लवे याय ऊ ने बताया कि करीब 21 नागरिक मारे गए और सात लोग घायल हुए। घरों और बौद्ध मठ की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। जुलाई में मोगोक पर कब्जा करने वाले टीएनएलए ने कहा कि मरने वालों में 16 महिलाएं शामिल हैं। उसके अनुसार, लड़ाकू विमान से गिराए गए बम से 15 घर भी क्षतिग्रस्त हुए।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि मृतकों की संख्या करीब 30 हो सकती है, क्योंकि जिस घर पर बम गिरा था वहां गर्भवती महिला के घर मेहमान आए हुए थे। स्वतंत्र समाचार माध्यमों ने हमले के बाद की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। म्यांमा की सेना ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सेना का कहना है कि वह केवल आतंकवादियों को निशाना बनाती है लेकिन इसके हवाई हमलों में अक्सर नागरिकों की मौत होती रही है।

वर्ष 2021 में सेना द्वारा सत्ता कब्जाने के बाद से म्यांमा में लगातार संघर्ष जारी है। प्रतिरोध समूहों के पास हवाई हमलों का कोई बचाव नहीं है। विपक्ष का अनुमान है कि सेना वर्तमान में देश के आधे से भी कम हिस्से पर नियंत्रण रखती है, जबकि इस वर्ष होने वाले चुनावों की तैयारियां जारी हैं जिन्हें व्यापक रूप से अलोकतांत्रिक माना जा रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article