मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे से टकराया विमान का पिछला हिस्सा; हलक में आई यात्रियों की जान

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार को इंडिया एयरलाइन के एक विमान का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया। यह घटना मुंबई में खराब मौसम के कारण भारी बारिश और कम दृश्यता के दौरान हुई। बकौल एयरलाइन, विमान ने एक और उड़ान भरी और बाद में उसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई।

Image

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा (फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार को इंडिया एयरलाइन के एक विमान का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया। यह घटना मुंबई में खराब मौसम के कारण भारी बारिश और कम दृश्यता के दौरान हुई। इंडिगो एयरलाइन्स के मुताबिक, विमान को मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार जांच और मरम्मत भेजा जाएगा, उसके बाद ही उसे फिर से उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि 16 अगस्त, 2025 को मुंबई में प्रतिकूल मौसम के कारण कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय इंडिगो एयरबस A321 विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इसके बाद विमान ने एक और उड़ान भरी। बकौल प्रवक्ता, विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह इस घटना के कारण होने वाली किसी भी देरी या व्यवधान को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।

एयर इंडिया में आई तकनीकी खामी

इससे पहले एयर इंडिया के विमान में बीच हवा में तकनीकी खामी की शिकायत सामने आई थी जिसके बाद तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहे विमान को चेन्नई में सुरक्षित उतारा गया था। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया था कि 10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI2455 के क्रू मेंबर्स ने संदिग्ध तकनीकी खामी और रास्ते में खराब मौसम के कारण एहतियातन चेन्नई की ओर रुख किया। विमान की चेन्नई में सुरक्षित लैंडिंग हुई, जहां विमान की जरूरी जांच की जाएगी। हमें प्रभावित यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'