दुनिया

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनावी रैली को संबोधित करते वक्त मारी गोली, हालत नाजुक

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को बोगोटा में एक कार्यक्रम में गोली मार दी गई, उरीबे राजधानी बोगोटा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

Image

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को बोगोटा में एक कार्यक्रम में गोली मार दी गई, सीएनएन ने कोलंबियाई राष्ट्रीय पुलिस के बयान का हवाला देते हुए बताया। बोगोटा के मेयर कार्लोस गैलन ने कहा कि फोंटीबोन जिले में हमला होने के बाद उरीबे को आपातकालीन देखभाल मिल रही है और कोलंबियाई राजधानी का 'संपूर्ण अस्पताल नेटवर्क' अलर्ट पर है, ताकि अगर उन्हें स्थानांतरित करने की आवश्यकता पड़े तो वे सुरक्षित रहें।

बोगोटा के मेयर ने पुष्टि की कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलंबियाई सरकार ने शनिवार को उरीबे पर हुए हमले की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया।

देश के ऊपरी सदन सीनेट के सदस्य उरीबे अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के संभावित प्रत्याशी हैं।उनकी पार्टी 'डेमोक्रेटिक सेंटर' ने एक बयान जारी कर इस घटना को 'हिंसा का अस्वीकार्य कृत्य' बताया।उनकी पार्टी ने बताया कि यह घटना फोंटिबोन के एक पार्क में हुई जब हथियारबंद हमलावरों ने सांसद को पीछे से गोली मार दी।

सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में खून से लथपथ उरीबे को कई लोगों द्वारा पकड़े देखा जा सकता है। संभवत: उनके सिर पर चोट आई है।

अभी तक सीनेटर की हालत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया है

बोगोटा के मेयर कार्लोस गैलन ने ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ साझा कर बताया कि संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया है लेकिन संघीय सरकार ने कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया गया है।

उरीबे एक दक्षिणपंथी सीनेटर हैं और उनकी मां एक पत्रकार थीं

उरीबे एक दक्षिणपंथी सीनेटर हैं और उनकी मां एक पत्रकार थीं। उनकी मां की एक आपराधिक गिरोह ने अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। उरीबे को मई 2026 में होने वाले कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article