दुनिया

Middle East Crisis: बमबारी से भी ज्यादा असरदार साबित हुई नाकेबंदी- ईरान के साथ समझौते पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

Donald Trump News: मिडिल ईस्ट (Middle East) में ईरान के साथ जारी तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच समझौता हो जाएगा।

Image

ईरान के साथ जल्द समझौते का ट्रंप ने किया दावा (फोटो- AP)

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात मध्य पूर्व (Middle East) के हालातों और विशेषकर ईरान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जॉन एफ. कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान (प्रतिबंधों के दबाव के कारण) अमेरिका के साथ समझौता करने के बेहद करीब है।

'बमबारी से ज्यादा मजबूत है आर्थिक नाकेबंदी'

अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश की खबरों के बीच, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर लगाए गए आर्थिक और रणनीतिक प्रतिबंधों की तारीफ की। ट्रंप ने आगे कहा कि प्रतिबंधों के कारण ईरान की अर्थव्यवस्था इस समय बेहद बुरे दौर से गुजर रही है और वह गंभीर संकट का सामना कर रही है। इसी आर्थिक दबाव का नतीजा है कि अब वे (ईरानी नेतृत्व) हमारे साथ समझौता करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा: "ईरान पर की गई आर्थिक नाकेबंदी, किसी भी तरह की बमबारी से कहीं अधिक शक्तिशाली और असरदार साबित हुई है।"

ईरान के साथ समझौता कब?

ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत पर कहा कि हम इसे महज एक घंटे में सुलझा सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बड़ी अड़चन है। हम एक बहुत ही अच्छे, मजबूत और असरदार समझौते के बेहद करीब हैं। अगर हम चाहें, तो बहुत आसानी से वहां बमबारी कर सकते हैं और अगर हम दो या तीन हफ्ते तक बमबारी करते रहे, तो उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा। लेकिन ऐसा करने पर यह हॉर्मुज जलडमरूमध्य महीनों के लिए बंद हो जाएगा। अगर हम बमबारी करते हैं, तो बहुत से लोग मारे जाएंगे। ऐसा कौन करना चाहेगा? मैं तो बिल्कुल नहीं चाहता। हमारे पास एक ऐसा हस्ताक्षरित दस्तावेज होगा, जो असल में बमबारी करने से भी ज्यादा मजबूत होगा।

सोमवार को ईरान-इजराइल के बीच झड़प

इजराइल और ईरान ने एक दूसरे पर सोमवार को हवाई हमले किए। हालांकि अमेरिका के बयान के कुछ घंटों बाद ईरानी सेना ने कहा कि वह हमले रोक रही है। इन हमलों के कारण पश्चिम एशिया में फिर से व्यापक स्तर पर युद्ध छिड़ने का खतरा मंडरा रहा है। एक क्षेत्रीय अधिकारी के अनुसार अमेरिका ने ईरान से कहा है कि अगर तेहरान मिसाइल हमले रोक देता है तो इजराइल की ओर से और हमले नहीं किये जाएंगे, और यरूशलम फिलहाल हमले रोकने के लिए सहमत हो गया है। तब जाकर ईरान और इजराइल दोनों ने ये हमले रोक दिए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article