US Helicopter Crash: अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलीकॉप्ट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में क्रैश कर गया है। क्रैश कैसे किया ये पता नहीं चल पाया है, हालांकि ईरान की ओर से हमले की आशंका भी जताई गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार हेलीकॉप्टर के दोनों चालक सुरक्षित हैं, उन्हें बचा लिया गया है। यह हेलीकॉप्टर, होर्मुज में निगरानी पर तैनात था, जब यह हादसा हुआ।
क्या ईरान के हमले का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर?
न्यूयॉर्क टाइम्स' ने इस घटना की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों के हवाले से बताया कि हादसे के बाद हेलीकॉप्टर के दोनों चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। नाम न छापने की शर्त पर एक सूत्र ने बताया कि जांचकर्ता इस बात की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि क्या अपाचे हेलीकॉप्टर को ईरानी सेना की फायरिंग द्वारा मार गिराया गया है, या फिर यह किसी तकनीकी खराबी या किसी अन्य समस्या का शिकार हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच इस क्षेत्र में जारी तनाव को देखते हुए यह जांच बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सेना की चुप्पी
दिलचस्प बात यह है कि इस घटना को लेकर ट्रंप प्रशासन ने कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है। जब 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने इस मामले पर व्हाइट हाउस से टिप्पणी मांगी, तब भी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसके साथ ही, मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य अभियानों को देखने वाले अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने भी इस घटना पर टिप्पणी के अनुरोध का फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है।
