दुनिया

अमेरिका में थम नहीं रही गोलीबारी, वॉशिंगटन के एक पार्क में अब चलीं गोलियां; 7 में से 3 की हालत गंभीर

Washington Park Shooting: वाशिंगटन में टैकोमा उपनगर के एक पार्क में बुधवार शाम सात लोगों को गोली मार दी गई, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। लेकवुड के पुलिस सार्जेंट चार्ल्स पोर्श ने बताया कि तत्काल पुलिस वहां पहुंची और पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि दो अन्य खुद ही अस्पताल पहुंच गए।

Image

वॉशिंगटन में अंधाधुंध गोलीबारी

Photo : AP

Washington Park Shooting: वाशिंगटन में टैकोमा उपनगर के एक पार्क में बुधवार शाम सात लोगों को गोली मार दी गई, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। लेकवुड के पुलिस सार्जेंट चार्ल्स पोर्श ने 'कोमो-टीवी' को बताया कि अधिकारियों को रात करीब आठ बजे लेकवुड के हैरी टॉड पार्क में गोलीबारी की सूचना मिली।

अब तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

उन्होंने बताया कि तत्काल पुलिस वहां पहुंची और पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि दो अन्य खुद ही अस्पताल पहुंच गए। 'सिएटल टाइम्स' ने अपनी खबर में पोर्श के हवाले से बताया कि तीन लोगों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे ओर गोलियां किस वजह से चलाई गईं। घटना के संबंध में बुधवार तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

पोर्शे ने बताया कि गोलीबारी के वक्त पार्क में 100 से अधिक लोग मौजूद थे। गोलीबारी की यह घटना फिलाडेल्फिया पार्क में मेमोरियल डे पर हुई गोलीबारी के कुछ दिनों बाद हुई है जिसमें दो लोग मारे गए थे और नौ लोग घायल हो गए थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article