दुनिया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में घात लगाकर पुलिस काफिले पर IED हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल; तलाशी अभियान जारी

Khyber Pakhtunkhwa: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को संवर्धित विस्फोटक उपकरण (IED) के जरिए पुलिस के एक काफिले पर हमला किया गया, जिसमें एक थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

Image

पाकिस्तान पुलिस (फाइल फोटो)

Khyber Pakhtunkhwa: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को संवर्धित विस्फोटक उपकरण (IED) के जरिए पुलिस के एक काफिले पर हमला किया गया, जिसमें एक थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिला पुलिस अधिकारी (DPO) खान जेब खान ने बताया कि काफिले पर यह हमला हांगू जिले में उस समय हुआ, जब पुलिसकर्मी एक शांति समिति की बैठक से लौट रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

इस हमले में थाना प्रभारी इमरानुद्दीन और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए। उन्हें तुरंत तहसील मुख्यालय अस्पताल दोआबा ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डीपीओ खान ने बताया कि बैठक करबोघा शरीफ गांव में हुई थी, जिसमें पुलिस अधीक्षक (जांच) अब्दुल समद खान, पुलिस उपाधीक्षक मुजाहिद हुसैन सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए थे।

तलाशी अभियान जारी

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस और हमलावरों के बीच मुठभेड़ की भी सूचना है। ‘डॉन’ अखबार के अनुसार, घटना के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रांतीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहेल अफरीदी ने घटना का संज्ञान लिया है और खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article