Bhopal ISBT Bus Fire: भोपाल के आईएसबीटी (ISBT) बस स्टैंड परिसर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां खड़ी वर्मा ट्रेवल्स की बसों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इसकी चपेट में आधा दर्जन से अधिक बसें आ गई। आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठते धुएं के काले गुबार देखकर परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और इलाके में सुरक्षा घेरा बनाया गया, ताकि बचाव और राहत दल को आग बुझाने मे कोई परेशानी नहीं हो। भोपाल के SBT बस स्टैंड पर भीषण आग लगने से वर्मा ट्रेवल्स की आधा दर्जन से ज्यादा बसें जलकर खाक हो गयी. बताया जा रहा है की खड़ी बसों में अचानक आग भड़की उठी जिससे हड़कंप मच गया।
वहीं आसमान में उठे धुएं के काले गुबार से चारो और धुआं ही धुआं हो गया। बस स्टैंड परिसर में खड़ी वर्मा ट्रेवल्स की बसों में अचानक आग लगी। हालांकि, आग तेजी से फैलने के कारण कई बसें इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद बस स्टैंड परिसर में मौजूद लोगों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला। आग की भयावहता को देखते हुए इसे बुझाने के लिए लगातार मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और इलाके में सुरक्षा घेरा बनाया गया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। आग की वजह से बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।।।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से आग लगी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। आग में कितनी बसें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं और कितनी प्रभावित हुई हैं, इसका आकलन भी किया जाना बाकी है।
