दुनिया

उत्तर कोरिया से चीन पहुंचे किम जोंग उन, नए क्रॉस-बॉर्डर ब्रिज का किया उद्घाटन

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने शनिवार को चीन का दौरा किया और दोनों देशों को जोड़ने वाले नए सीमा-पार पुल का उद्घाटन किया। एक साल बाद चीन पहुंचे किम ने बीजिंग के साथ सहयोग बढ़ाने की उम्मीद जताई।

Image

किम जोंग उन का चीन दौरा

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने शनिवार को चीन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों को आपस में जोड़ने वाले एक नए सीमा-पार पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने चीन के साथ सहयोग बढ़ाने की उम्मीद जताई। दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय के मुताबिक, किम नए पुल को पार करने के बाद चीन के सीमावर्ती शहर डांडोंग पहुंचे।

किम जोंग उन का यह एक साल में चीन का पहला दौरा है। उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब उत्तर कोरिया अपनी विदेश नीति को अधिक सक्रिय बनाने और चीन तथा रूस के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, किम प्योंगयांग को बीजिंग और मॉस्को के करीब लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसका मकसद अमेरिका के खिलाफ एक साझा मोर्चा मजबूत करना है, जिसे किम ‘नए शीत युद्ध’ के रूप में पेश करते हैं। नए पुल का उद्घाटन उत्तर कोरिया और चीन के बीच संपर्क और सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article