दुनिया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हमलावरों ने अंधाधुंध बरसाईं गोलियां, चार पुलिसकर्मी घायल

Khyber Pakhtunkhwa: उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार पुलिसकर्मी मारे गए। लक्की मरवत पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सराय नौरंग शहर में गोलीबारी की। इसके बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।

Image

पाकिस्तान में हमलावरों ने अंधाधुंध बरसाईं गोलियां (फाइल फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Khyber Pakhtunkhwa: उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार पुलिसकर्मी मारे गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ये घटनाएं शनिवार को प्रांत के लक्की मरवत और बन्नू जिलों में हुईं।

हमलावरों ने नौरंग शहर में बरसाईं गोलियां

लक्की मरवत पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सराय नौरंग शहर में गोलीबारी की, जिसमें ड्यूटी पर तैनात तीन यातायात पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमले के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।

वहीं, बन्नू पुलिस ने कहा कि मंदान इलाके में हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। इसने बताया कि संबंधित कांस्टेबल पर तब गोलीबारी की गई जब वह अपने घर से ड्यूटी के लिए मंदान थाने जा रहा था।

पंजाब प्रांत में दुर्घटना में 15 की मौत

पंजाब प्रांत में एक बस और वैन की भिड़ंत में विश्वविद्यालय के एथलीट सहित कम से कम 15 लोग मारे गए थे और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना 31 दिसंबर को लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर अड्डा फकीर दी कुल्ली इलाके में घटी। फैसलाबाद के उपायुक्त अली अकबर भिंडर के अनुसार, 'यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज' (UVAS) के एथलीट एक आयोजन में भाग लेने के लिए बस से लाहौर जा रहे थे।

भिंडर ने कहा था, "जब बस एक संकरे रास्ते पर पहुंची, तो विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार यात्री वैन उससे भिड़ गई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।" पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया था और इस संबंध में जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article