दुनिया

अमेरिका के साउथ कैरोलाइना में फिर हुई फायरिंग, चार लोगों की मौत; 20 अन्य घायल

US Firing: अमेरिका के साउथ कैरोलाइना प्रांत के एक द्वीप पर भीड़भाड़ वाले एक बार में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर है और उन्हें क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

Image

अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

US Firing: अमेरिका के साउथ कैरोलाइना प्रांत के एक द्वीप पर भीड़भाड़ वाले एक बार में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी रविवार तड़के सेंट हेलेना द्वीप स्थित विलीज बार एंड ग्रिल में हुई। उन्होंने बताया कि जब शेरिफ के सहायक घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और उन्होंने पाया कि कई लोग गोली लगने से घायल हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा कि कई लोग गोलियों से बचने के लिए आस-पास के प्रतिष्ठान और संपत्तियों की ओर भागे। बयान में कहा गया, ‘‘यह सभी के लिए एक दुखद घटना है। हम इस घटना की जांच जारी रखते हुए आपसे धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं। हमारी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके प्रियजनों के साथ हैं।’’

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, घटनास्थल पर चार लोग मृत पाए गए और कम से कम 20 अन्य घायल हैं। घायलों में से चार की हालत गंभीर है और उन्हें क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article