US Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मिसिसिपी शहर से सामने आया, जहां पर शनिवार को फुटबॉल मैच के बाद गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मिसिसिपी के लेलैंड शहर में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला?
क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले सिमंस ने बताया कि गोलीबारी मिसिसिपी के छोटे से नगर लेलैंड के शहरी क्षेत्र में हुई, जहां लोग खेल के बाद एकत्र हुए थे। क्षेत्र के सीनेटर सिमंस ने बताया कि चार अन्य पीड़ितों को ग्रीनविले के एक अस्पताल ले जाया गया और फिर उन्हें प्रांत की राजधानी जैक्सन के एक बड़े अस्पताल ले जाया गया।
सिमंस ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह जानकारी सही है, क्योंकि यह मामले की जांच कर रहे वाशिंगटन काउंटी शेरिफ कार्यालय तथा अन्य कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई है।
