बॉलीवुड

रणबीर-यश की 'Ramayana' में AI से नहीं की गई डबिंग, Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई

Nitesh Tiwari on Ramayana's AI dubbing rumours: लॉस एंजिल्स में आयोजित 'रामायण' के प्रीमियर के दौरान नितेश तिवारी ने डबिंग के लिए AI का इस्तेमाल करने की खबरों पर रिएक्शन दिया।

Image

एआई से नहीं हुई 'रामायण' की डबिंग (Pic Credit: Instagram)

Nitesh Tiwari on Ramayana's AI dubbing rumours: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में 'रामायण' का ग्रैंड प्रीमियर लॉस एंजिल्स स्थित एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में होस्ट किया गया। कई दिनों से अटकलें लगाईं जा रही थी कि 'रामायण' में डबिंग के लिए AI का इस्तेमाल किया गया है। अब निर्देशक नितेश तिवारी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल पर बड़ा खुलासा किया है। डायरेक्टर ने साफ किया कि फिल्म में आवाजों की डबिंग AI से नहीं की गई है। हालांकि अलग-अलग भाषाओं में फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल लिप-सिंक को बेहतर बनाने में किया जा रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: King: शाहरुख खान-करीना कपूर का होगा धमाकेदार डांस नंबर, दिखेगी 'Chammak Challo' वाली एनर्जी)

'रामायण' में AI के इस्तेमाल पर नितेश तिवारी ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में लॉस एंजिल्स में आयोजित 'रामायण' के प्रीमियर के दौरान नितेश तिवारी ने फिल्म में AI तकनीक के इस्तेमाल को लेकर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में पेश करने के लिए AI की मदद से कलाकारों के लिप-सिंक को डायलॉग के हिसाब बेहतर बनाया जा रहा है। निर्देशक के मुताबिक फिल्म में स्टारकास्ट की रियल आवाज दी सुनाई देगी। AI का इस्तेमाल कलाकारों की आवाज तैयार करने या डबिंग करने के लिए नहीं बल्कि लिप-सिंक को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana LA Premiere: लॉस एंजिल्स में रणबीर कपूर-यश का दिखा शानदार अंदाज, Sai Pallavi की सादगी फिदा हुए फैन्स)

'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और यश हैं। लॉस एंजिल्स में हुए प्रीमियर में फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट के साथ निर्देशक और निर्माता भी मौजूद रहे। यश अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ पहुंचे जबकि नितेश तिवारी के साथ उनकी पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी नजर आईं। फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर सामने आई Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'रामायण' ने अब तक 14.06 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नितेश तिवारी की यह फिल्म भारतीय महाकाव्य को आधुनिक सिनेमाई अंदाज में पेश करते हुए दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article