UAE President Order of Zayed II Flydubai Crew: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति ने फ्लाईदुबई (flydubai) के क्रू सदस्यों और भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) को सितंबर 2026 में विमान में हुई एक गंभीर आपातकालीन घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अदम्य साहस दिखाने के लिए ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ (First Class Order of Zayed II) के प्रथम श्रेणी राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया है।
दुबई के क्राउन प्रिंस और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम (Hamdan bin Mohammed) ने राष्ट्रपति की ओर से ये सम्मान क्रू सदस्यों को प्रदान किए और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
संकट के समय दिखाया असाधारण साहस
सितंबर 2026 में फ्लाईदुबई की एक उड़ान के दौरान सुरक्षा संबंधी आपात स्थिति पैदा हो गई थी। इस संकट के क्षणों में:
कैप्टन स्मित मच्छार लड़ते रहे: कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके साथी पायलट ने हमला बोल दिया। वह प्लेन को गिराना चाहता था। प्लेन एक बेहद सुरक्षा संबंधी आपात स्थिति में चला गया था, जहां मच्छार जिंदगी और मौत से लड़ते हुए भी पूरे प्लेन को बचा लेते हैं, जहां किसी भी यात्री की जान को नुकसान नहीं होता। मच्छार हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग: क्रू ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और सम्भावित बड़े हादसे को टाल दिया।
'ऑर्डर ऑफ जायेद II' सम्मान का महत्व
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद ने क्रू सदस्यों को पदक सौंपते हुए कहा कि संकट के समय उनका साहस, जिम्मेदारी का अहसास और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता यूएई के विमानन क्षेत्र के उच्चतम मानकों को दर्शाती है।
'ऑर्डर ऑफ जायेद II' यूएई का एक प्रतिष्ठित नागरिक और सैन्य सम्मान है, जो देश और समाज के लिए असाधारण, साहसिक व उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को प्रदान किया जाता है।
