दुनिया

इमरान खान को नए मॉडल जेल में किया जाएगा शिफ्ट, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का बड़ा बयान

Imran Khan PTI Political Future: पाकिस्तान के संघीय सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के अनुसार, इस्लामाबाद का नया मॉडल जेल शुरू होते ही पीटीआई संस्थापक इमरान खान समेत कैदियों को वहां शिफ्ट किया जाएगा।

Image

इमरान खान को नए मॉडल जेल में किया जाएगा शिफ्ट, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का बड़ा बयान

Imran Khan Model Jail Transfer Islamabad: पाकिस्तान के संघीय सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार (Attaullah Tarar) ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान समेत अन्य कैदियों को जल्द ही इस्लामाबाद के नए निर्मित मॉडल जेल (Model Jail) में स्थानांतरित (Shift) किया जाएगा। 'समा टीवी' (Samaa TV) के कार्यक्रम 'नदीम मलिक लाइव' में बोलते हुए तरार ने स्पष्ट किया है कि इस्लामाबाद मॉडल जेल के पूरी तरह से चालू होने के बाद कैदियों के तबादले पर अंतिम निर्णय इस्लामाबाद प्रशासन द्वारा लिया जाएगा।

नए मॉडल जेल और अडियाला जेल का दबाव

वर्तमान में इमरान खान रावलपिंडी की अडियाला जेल (Adiala Jail) में बंद हैं।

सुविधा और सुरक्षा: इस्लामाबाद के सेक्टर H-16 में बन रही नई अत्याधुनिक मॉडल जेल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसका मुख्य उद्देश्य अडियाला जेल पर कैदियों के अत्यधिक दबाव को कम करना और इस्लामाबाद से जुड़े मुकदमों की अदालती सुनवाई में सुगमता लाना है।

विशेष व्यवस्था: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए जेल परिसर में इमरान खान के लिए एक विशेष वार्ड और सुरक्षा व्यवस्था तैयार की जा रही है। जहां कुछ समय में उन्हें ट्रांसफर किया जा सकता है।

खैबर पख्तूनख्वा सरकार व पीटीआई नेताओं पर तीखा हमला

इंटरव्यू के दौरान अताउल्लाह तरार ने खैबर पख्तूनख्वा (KP) प्रांत के राजनीतिक घटनाक्रम पर भी टिप्पणी की:

राजनीतिक अध्याय समाप्त: उन्होंने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा सरकार से जुड़ा राजनीतिक अध्याय अब बंद हो चुका है और उसकी वापसी की किसी भी संभावना या चर्चा को सिरे से खारिज कर दिया गया है।

पीटीआई नेताओं पर आरोप: बता दें कितरार ने सोहेल आफरीदी, शाहिद खट्टक, मीना खान आफरीदी और शफी जान को पीटीआई (PTI) की छवि और जनाधार को नुकसान पहुंचाने का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सोहेल आफरीदी का राजनीतिक भविष्य बेहद अंधकारमय नजर आ रहा है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article