दुनिया

ईरान में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से कम से कम 21 की मौत; 34 अन्य घायल

Iran Bus Accident: ईरान के दक्षिणी हिस्से में एक बस के पलटने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। फार्स प्रांत के आपात संगठन के प्रमुख मसूद आबेद ने बताया कि प्रांत की राजधानी शिराज के दक्षिण में हुई इस दुर्घटना में 34 अन्य लोग घायल हुए हैं।

Image

ईरान में भीषण सड़क हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Iran Bus Accident: ईरान के दक्षिणी हिस्से में एक बस के पलटने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह खबर जारी दी। फार्स प्रांत के आपात संगठन के प्रमुख मसूद आबेद ने बताया कि प्रांत की राजधानी शिराज के दक्षिण में हुई इस दुर्घटना में 34 अन्य लोग घायल हुए हैं।

बचाव अभियान जारी

मसूद आबेद ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि अभियान पूरा होने और विस्तृत जांच के बाद अतिरिक्त जानकारी एवं अंतिम आंकड़े घोषित किए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर हुई और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article