दुनिया

अमेरिका के ईस्ट हॉलीवुड में भीषण हादसा, भीड़ में घुसा तेज रफ्तार वाहन; 30 से ज्यादा घायल

East Hollywood Accident: अमेरिका के 'ईस्ट हॉलीवुड' में एक वाहन भीड़ में घुस गया, जिसके कारण 30 से अधिक लोग घायल हो गए। लॉस एंजिलिस के दमकल विभाग ने शनिवार को बताया कि पांच लोगों की हालत अत्यंत गंभीर है, जबकि 8 से 10 लोगों की हालत गंभीर है। इसके अलावा 10-15 घायलों की हालत ठीक है। घटना सैंटा मोनिका बुलीवर्ड में हुई।

Image

लॉस एंजिलिस पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

East Hollywood Accident: अमेरिका में लॉस एंजिलिस के ‘ईस्ट हॉलीवुड’ में एक नाइट क्लब में प्रवेश करने के लिए इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ में घुसे वाहन की चपेट में आने से 30 लोग घायल हो गए। लॉस एंजिलस के अग्निशमन विभाग के जन सूचना अधिकारी कैप्टन एडम वान गेरपेन के अनुसार, पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों और ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया।

विभाग ने एक बयान में कहा कि ईस्ट हॉलीवुड में सैंटा मोनिका बुलीवर्ड में घायल होने से कम से कम तीन लोगों की हालत गंभीर है। वान गेरपेन ने एबीसी को बताया कि नाइट क्लब में प्रवेश के लिए कतारबद्ध लोगों, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं को एक वाहन ने टक्कर मार दी।

मामले की हो रही जांच

गेरपेन ने बताया कि चिकित्सकों का कहना है कि एक व्यक्ति को गोली लगी है। उन्होंने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उस व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। गेरपेन ने बताया कि पीड़ितों की मदद के लिए आपातकालीन दल के पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही क्लब के अंदर मौजूद लोग मदद के लिए बाहर आ गए थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article