दुनिया

दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत; 14 अन्य घायल, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

South Africa Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में शनिवार को हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। इलाके में हुई गोलीबारी की वजह से दहशत का माहौल है। फिलहाल, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है और संदिग्धों की तलाश कर रही है।

Firing

दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में अंधाधुंध गोलीबारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

South Africa Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में शनिवार को हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। इलाके में हुई गोलीबारी की वजह से दहशत का माहौल है। फिलहाल, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है और संदिग्धों की तलाश कर रही है।

साउथ अफ्रीका पुलिस सर्विस (SAPS) ने प्रिटोरिया में हुई गोलीबारी की घटना की पुष्टि की और बताया कि गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना शनिवार तड़के प्रिटोरिया के पश्चिम हिस्से में स्थित सॉस्सविले हॉस्टल में हुई।

मृतकों में नाबालिग भी शामिल

बकौल पुलिस, इस गोलीबारी में 25 लोगों को गोलियां लगीं जिनमें से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस तीन अज्ञात संदिग्धों की तलाश कर रही है। मरने वालों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं, जो 3 और 12 साल के दो लड़के और एक 16 साल की लड़की है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह घटना तड़के हुई, लेकिन पुलिस को सुबह लगभग 6 बजे सूचना मिली। जिसके तत्काल बाद फोरेंसिक टीमें मौका-ए-वारदात में पहुंचे। बकौल पुलिस, कम से कम तीन अज्ञात बंदूकधारी हॉस्टल में घुसे, जहां कुछ लोग शराब पी रहे थे और उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

अनुराग गुप्ता
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article