दुनिया

गाजा में हुए विस्फोटक की चपेट में आने से 7 इजराइली सैनिकों की मौत, हमास घात लगाकर IDF को बना रहा निशाना

गाजा में इजराइली बख्तरबंद वाहन के एक विस्फोटक की चपेट में आने से इजराइल के सात सैनिकों की मौत हो गयी। वहीं इजरायली सेना ने बताया कि सेना ने बताया कि खान यूनिस इलाके में ही गोलीबारी में मंगलवार को एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

विस्फोटक की चपेट में आने से 7 इजराइली सैनिकों की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gaza: दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में एक इजराइली बख्तरबंद वाहन के एक विस्फोटक की चपेट में आने से इजराइल के सात सैनिकों की मौत हो गयी। इजराइली सेना के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सैन्य नियमों के अनुसार नाम न उजागर करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि छह सैनिकों की पहचान जारी कर दी गयी है जबकि एक की पहचान को गोपनीय रखा गया है।

हमास गाजा में इजरायली सैनिकों को बना रहा निशाना

सेना ने बताया कि खान यूनिस इलाके में ही गोलीबारी में मंगलवार को एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमास की सैन्य शाखा अल-कासिम ब्रिगेड्स ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि उसने दक्षिणी गाजा पट्टी में एक आवासीय इमारत के अंदर छिपे इजराइली सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया। हमास ने बताया कि दक्षिणी खान यूनिस में यासीन 105 मिसाइल और एक अन्य मिसाइल की चपेट में आने से कुछ सैनिकों की मौत हो गयी और अन्य घायल हो गए। अल-कासिम के लड़ाकों ने इसके बाद मशीन गन से इमारत को निशाना बनाया। अभी यह स्पष्ट नही है कि क्या ये दोनों घटनाएं एक ही हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि इजराइल के 21 महीने से जारी सैन्य अभियान में गाजा में 56,077 लोगों की मौत हो गयी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article