दुनिया

भूकंप के तेज झटकों से थर्राया PAK का 'मित्र'; खिड़की से कूदने लगे दहशत में आए लोग, 7 घायल

Turkiye Earthquake: तुर्किए के भूमध्यसागरीय तटीय शहर मारमारिस की धरती मंगलवार को कांप उठी। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि मारमारिस में 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मारमारिस के गवर्नर ने बताया कि दहशत के चलते लोग खिड़की और बालकनियों से कूदने लगे जिसकी वजह से 7 लोग घायल हो गए।

Image

तुर्किए में लगे भूकंप के झटके

Photo : iStock

Turkiye Earthquake: तुर्किए के भूमध्यसागरीय तटीय शहर मारमारिस की धरती मंगलवार को कांप उठी। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि मारमारिस में 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकलने लगे। इस दौरान 7 लोग घायल हो गए।

आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी ने बताया कि भूकंप भूमध्य सागर में केंद्रित था और स्थानीय समायानुसार 2:17 बजे आया। तुर्किए के एनटीवी टेलीविजन ने बताया कि ग्रीक द्वीप रोड्स सहित पड़ोसी क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए गए।

बालकनियों से कूदने लगे लोग

मारमारिस के गवर्नर इदरीस अकबीयिक ने बताया कि दहशत के चलते लोग खिड़की और बालकनियों से कूदने लगे जिसकी वजह से 7 लोग घायल हो गए और उनका इलाज किया जा रहा है, लेकिन किसी भी गंभीर क्षति की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

भूकंप ने मचाई थी भीषण तबाही

सनद रहे कि तुर्किए में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। 2023 में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में 53,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और हजारों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि पड़ोसी सीरिया में भी भूकंप ने कोहराम मचाया था जिसकी वजह से 6,000 से ज्यादा लोग मौत की नींद सो गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article