दुनिया

नाइजीरिया में घंटों की बारिश से आई बाढ़ की आफत; 111 लोगों की मौत, रेक्स्यू ऑपरेशन जारी

Nigeria Flood: नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के मोक्वा शहर में बाढ़ के कारण कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट स्टेट के हुसैनी ईसा ने शुक्रवार को कहा कि कई लोग अब भी फंसे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Image

नाइजीरिया में बाढ़ से बिगड़े हालात (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Nigeria Flood: नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के मोक्वा शहर में बाढ़ के कारण कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट स्टेट के हुसैनी ईसा ने शुक्रवार को कहा कि कई लोग अब भी फंसे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है। पहले की खबरों में कहा गया था कि कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है।

मृतकों की संख्या में हो सकता है इजाफा

इसाह ने अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी को बताया कि मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 111 शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय निवासियों और सरकारी अधिकारियों के अनुसार कई घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आई। पानी भर जाने से पास में एक बांध टूट गया जिससे स्थिति और खराब हो गई।

पिछले सितंबर में इसी तरह की एक घटना में नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी मैदुगुरी में मूसलाधार बारिश और एक बांध टूटने की वजह से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए थे जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी और लाखों लोग विस्थापित हो गए। नाइजीरिया में अक्सर मौसमी बाढ़ आती है, खास तौर पर नाइजर और बेन्यू नदियों के किनारे बसे समुदायों पर इसका असर पड़ता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article