दुनिया

पेरू में लाइव मैच में गिरी बिजली, एक फुटबॉल प्लेयर की मौत, कई अन्य खिलाड़ी झुलसे

पेरू के चिलका में फुटबॉल मैच के दौरान बहुत ज्यादा मौसम खराब हो गया और अचानक मैदान पर बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से फुटबॉल प्लेयर जोस होगा डे ला क्रूज मेजा की मौत हो गई। वहीं रेफरी समेत कई अन्य खिलाड़ी बुरी तरह झुलस गए हैं।

Image

फुटबॉल मैच के दौरान गिरी बिजली

Peru Football Match Lighting: पेरू में लाइव मैच के दौरान मैदान पर आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक खिलाड़ी की मौत हो गई। रविवार को फुटबॉल मैच के दौरान अचानक मौसम बिगड़ने के बाद बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में कई खिलाड़ी आ गए। इस हादसे में फुटबॉल प्लेयर जोस होगा डे ला क्रूज मेजा (Jose Hugo de la Cruz Mesa) की मौत हो गई। रेफरी समेत कुछ खिलाड़ी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैच के पहले हाफ में हुआ हादसा

3 नवंबर को पेरू के हुआंकेओ शहर के चिलका में यह हादसा हुआ। जहां दो घरेलू क्लब जुवेटड बेलाविस्टा और फैमिलिया चोका के बीच फुटबॉल मैच चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैच का फर्स्ट हाफ चल रहा था। इस दौरान बेलाविस्टा की टीम 2-0 से आगे चल रही थी। खेल के दौरान ही मौसम ज्यादा खराब हो गया और भारी बारिश शुरू हो गई। जिसे देख रेफरी ने खेल रोकने का फैसला किया।

गोलकीपर भी बुरी तरह से झुलसे

जब खिलाड़ी मैदान से बाहर जाने लगे तो मैदान पर अचानक बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 39 साल के खिलाड़ी जोस होगो डे ला क्रूज मेजा की मौत हो गई। साथ ही रेफरी समेत 5 अन्य खिलाड़ी भी बिजली गिरने से जमीन पर गिर गए। जिसमें से 1-2 खिलाड़ियों से उठने की भी कोशिश की। इस हादसे में 40 वर्षीय गोलकीपर हुआन चोका भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायल खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article