Norway Fire: यूरोपीय देश नॉर्वे में भयंकर आग ने हाहाकार मचा दिया है और सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। पुलिस और नॉर्वे के सार्वजनिक प्रसारक के अनुसार, दक्षिणी नॉर्वे में शुक्रवार को लगी भीषण आग ने 100 से अधिक घरों को नष्ट कर दिया और सैकड़ों लोगों को इलाका खाली करने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने बताया कि आग शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे ड्रामेन शहर के एक टाउनहाउस में लगी। इसके बाद यह पूरे इलाके और आसपास के जंगलों में फैल गई। दमकलकर्मियों ने शनिवार सुबह भी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रखे।
आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं
नॉर्वे के सार्वजनिक प्रसारक एनआरके ने बताया कि सैकड़ों लोग एक निकासी केंद्र में गए। पुलिस ने बताया कि किसी भी निवासी के लापता होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। ड्रामेन ओस्लो से लगभग 34 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
नॉर्वेजियन डायरेक्टोरेट फॉर सिविल प्रोटेक्शन ने शनिवार को बताया कि आधुनिक काल में इस तरह की यह सबसे बड़ी आग है। नॉर्वे के सार्वजनिक प्रसारक एनआरके ने बताया कि सैकड़ों लोग एक निकासी केंद्र में गए। पुलिस ने बताया कि किसी भी निवासी के लापता होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
आंखों के सामने तबाह हुए कई घर
आग बुझाने के लिए 80 से अधिक दमकलकर्मी लगे हुए थे, जबकि हेलीकॉप्टरों को पानी से आग बुझाने के लिए तैनात किया गया। ड्रामेन निवासी फिन रोइन ने स्काई न्यूज को बताया, मेरी बेटी का फोन आया कि उसके नीचे की तीन अपार्टमेंट बिल्डिंग में आग लग गई है। कुछ मिनट बाद, मैं और मेरा बेटा यह देखने के लिए यहां आए कि क्या हो रहा है। जब हम यहां पहुंचे तो रोशनी कम लग रही थी क्योंकि आग नीचे की ओर थी, लेकिन यह अविश्वसनीय रूप से तेजी से फैल गई।
फिर हमने देखा कि आग एक के बाद एक कई घरों को अपनी चपेट में ले रही है। फिर मैंने अपनी बेटी का घर देखा। वह अब जलकर राख हो चुका है, और अभी भी जल रहा है।वहां अभी भी आग की लपटें उठ रही हैं। नॉर्वेजियन नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने इस घटना को देश के आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी आवासीय आग बताया है।
सार्वजनिक प्रसारक एनआरके के अनुसार, आपातकालीन सेवाओं द्वारा आग बुझाने के प्रयासों के दौरान सैकड़ों लोगों ने एक निकासी केंद्र में शरण ली। पुलिस ने बताया कि किसी भी निवासी के लापता होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारण की जांच जारी है।
