दुनिया

भारत के एक और दुश्मन की पाकिस्तान में हत्या, लश्कर आतंकी हंजला अदनान को कराची में मारी गई गोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2023, 12:50 PM IST

Hanzla Adnan Killed in Pakistan: लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख आतंकवादी अदनान अहमद उर्फ हंजला अदनान की हत्या कर दी गई है। कराची में अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मारकर ढेर कर दिया।

Image

पाकिस्तान में हंजला अदनान की हत्या

Photo : BCCL

Hanzla Adnan Killed in Pakistan: भारत के एक और दुश्मन को मौत के घाट उतार दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख आतंकवादी अदनान अहमद उर्फ हंजला अदनान की हत्या कर दी गई है। कराची में अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मारकर ढेर कर दिया। बता दें, हंजला अदनान 2016 में पंपोर में सीआरपीएफ काफिले पर हमले का मास्टरमाइंड था। इस हमले में 8 जवान शहीद हो गए थे और करीब 22 घायल हुए थे।

इसके अलावा भारत में कई बड़े हमलों में भी हंजला का ही हाथ था। 2015 में उधमपुर में बीएसएफ काफिले पर भी उसी के इशारे पर हमला हुआ था, जिसमें दो जवान शहीद हुए थे और 13 घायल हो गए थे। एनआईए ने अगस्त 2015 में इस हमले को लेकर चार्जशीट दाखिल की थी।

फिदायीन हमले में थी बड़ी भूमिका

श्रीनगर और पुलवामा में हुए फिदायीन हमले को अंजाम देने में भी हंजला अदनान की बड़ी भूमिका था। वह पीओके के लश्कर कैंप में आतंकियों की भर्ती और उन्हें जिहाद के लिए तैयार करने में भी बड़ी भूमिका निभाता था। अदनान को लश्कर का कम्युनिकेशन एक्सपर्ट कहा जाता था। वहीं वह पाकिस्तान में बैठकर भारत में आतंकियों को निर्देश देता रहता था।

4 राउंड गोलियां मारकर हुई हत्या

जानकारी के मुताबिक, 2-3 दिसंबर की रात अज्ञात हमलावरों ने हंजला की चार राउंड गोलियां मारकर हत्या कर दी है। उसे सेफ हाउस के बाहर गोली मारी गई। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद उसे बहुत ही गुपचुप तरीके से पाकिस्तानी सेना ने कराची के अस्पताल में भर्ती करवाया था, लेकिन 5 दिसंबर की रात उसकी मौत हो गई। हंजला अदनान की हत्या लश्कर चीफ हाफिज सईद के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article