दुनिया

Japan Earthquke Today: जापान में आया 7.1 तीव्रता का खतरनाक भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी, कांपती धरती का वीडियो आया सामने

7.1 Magnitude Quake Kyushu Japan: जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी जापान में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया और एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की।

Image

जापान में कांपी धरती, 7.1 तीव्रता का खतरनाक भूकंप आया, सुनामी का अलर्ट जारी (प्रतीकात्मक फोटो- AP)

Japan Earthquake 2026 Today: जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू (Kyushu) में मंगलवार दोपहर एक शक्तिशाली और विनाशकारी भूकंप का झटका महसूस किया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई है, जिसका केंद्र कुमामोटो (Kumamoto) प्रेफेक्चर के करीब स्थित था। भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि जापानी तीव्रता पैमाने 'शिंडो स्केल' (Shindo Scale) पर इसे उच्चतम स्तर 7 दर्ज किया गया, जिससे कई शहरों में भारी अफरा-तफरी मच गई।

भूकंप के तुरंत बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने क्यूशू के तटीय इलाकों में 1 मीटर (3.3 फीट) तक ऊंची सुनामी लहरें उठने की चेतावनी जारी कर दी है। जापानी सरकार ने कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाज़ाकी प्रेफेक्चर के लिए इमरजेंसी अर्थक्वेक वार्निंग जारी की है।

JMA ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सुनामी एडवाइजरी मुख्य रूप से टोक्यो से लगभग 900 किलोमीटर (560 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित कुमामोटो के पश्चिमी तटों पर अरियाके खाड़ी (Ariake Bay) के लिए जारी की गई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों की ओर जाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि दक्षिणी कुमामोटो प्रेफेक्चर में मंगलवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और बचाव एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

साल 2016 के विनाशकारी भूकंप की यादें हुई ताजा

कुमामोटो क्षेत्र में आए इस भीषण भूकंप ने स्थानीय निवासियों के मन में एक बार फिर साल 2016 में आई भयंकर प्राकृतिक आपदा का खौफ पैदा कर दिया है।

2016 के कुमामोटो भूकंप का इतिहास

-साल 2016 में कुमामोटो में आए जानलेवा भूकंप में 50 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

-उस दौरान 1,800 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे और हजारों घर व इमारतें पूरी तरह तबाह हो गई थीं।

-2016 के कड़वे अनुभवों को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीमें इस बार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article