दुनिया

जैश सरगना मसूद अजहर के भाई की पाकिस्तान में 'रहस्यमय परिस्थितियों' में मौत, रिपोर्टस के हवाले से खबर

ताहिर अनवर जैश-ए-मोहम्मद से करीब से जुड़े थे और सालों से इस संगठन के ऑपरेशन्स में सक्रिय थे। उनकी मौत की पुष्टि संगठन के आधिकारिक चैनल के जरिए की गई।

Image

जैश सरगना मसूद अजहर (फाइल फोटो)

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में मौत हो गई है, हालांकि उनकी मौत की वजह अभी तक साफ नहीं है। ताहिर अनवर जैश-ए-मोहम्मद से करीब से जुड़े थे और सालों से इस संगठन के ऑपरेशन्स में सक्रिय थे। उनकी मौत की पुष्टि संगठन के आधिकारिक चैनल के जरिए की गई, जिसमें बताया गया कि उनका जनाजा बहावलपुर की जामिया मस्जिद उस्मान वाली में होगा।

ताहिर अनवर जैश-ए-मोहम्मद से करीब से जुड़े थे और सालों से इस संगठन के ऑपरेशन्स में सक्रिय थे। उनकी मौत की पुष्टि संगठन के आधिकारिक चैनल के जरिए की गई। सूत्रों के मुताबिक, ताहिर अनवर की मौत की वजह पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है; अब तक न तो किसी बीमारी का ज़िक्र है और न ही किसी खास घटना का, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

'जैश-ए-मोहम्मद का नाम भारत में हुए कई बड़े हमलों से जुड़ा है'

जैश-ए-मोहम्मद संगठन का नाम भारत में हुए कई बड़े हमलों से जुड़ा है, जिनमें 2001 का संसद हमला, 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला, उरी हमला और 2019 का पुलवामा हमला शामिल हैं।

अजहर के कई करीबी रिश्तेदार मारे गए थे

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर जैश के ठिकानों पर हमले किए, जिनमें बहावलपुर स्थित उसका मुख्यालय भी शामिल है, इसमें अजहर के कई करीबी रिश्तेदार मारे गए थे। पिछले साल सितंबर में, जैश ने पहली बार परोक्ष रूप से इन नुकसानों को स्वीकार किया था। संगठन के एक वरिष्ठ कमांडर ने माना कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बहावलपुर पर भारत के हमले के दौरान अजहर के परिवार के कुछ सदस्य मारे गए थे। यह हमला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले का भारत की ओर से दिया गया जवाब था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी।

जैश के कई आतंकी ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए थे

भारतीय हमलों में जैश के कई आतंकी ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए थे। बहावलपुर स्थित ठिकाने जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह को भारी नुकसान पहुंचा था। मारे गए लोगों में मसूद अजहर के कई रिश्तेदार शामिल थे, जिनमें उसकी बहन, उसका पति, एक भतीजा, एक भतीजी और उसके बड़े परिवार के कुछ बच्चे शामिल थे। इस हमले में उनके कई सहयोगी भी मारे गए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article