दुनिया

इधर ट्रंप के पश्चिम एशिया दौरे का समापन; उधर इजरायली हमलों से कांपा गाजा, 82 लोगों की मौत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया दौरे के समापन पर शुक्रवार को इजरायल द्वारा किए गए हमलों में गाजा में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई। दीर अल-बला के बाहरी इलाकों और खान यूनिस शहर में बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक हमले किए गए।

Image

इजरायल ने गाजा में जमकर बरपाया कहर

Photo : AP

Israel-Gaza Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के पश्चिम एशिया दौरे के समापन पर शुक्रवार को इजरायल द्वारा किए गए हमलों में गाजा में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 66 शव इंडोनेशियन अस्पताल लाए गए, जबकि 16 शव नासेर अस्पताल ले जाए गए।

कहां-कहां हुए हवाई हमले?

दीर अल-बला के बाहरी इलाकों और खान यूनिस शहर में बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक हमले किए गए। ट्रंप के खाड़ी देशों के दौरे के समापन पर ये हमले किये गए हैं। हालांकि, ट्रंप ने इजरायल का दौरा नहीं किया। लोगों को उम्मीद थी कि उनके दौरे से युद्धविराम या मानवीय सहायता के रास्ते खुल सकते हैं। गाजा में इजरायल की नाकेबंदी का अब तीसरा महीना है।

हमास का खात्मा चाहते हैं इजरायली PM

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही कह चुके हैं कि हमास को खत्म करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए वे गाजा में हमलों को और तेज करेंगे। मंगलवार को जारी बयान में नेतन्याहू ने कहा था कि उनकी सेनाएं कुछ ही दिनों में पूरे बल के साथ गाजा में प्रवेश करेंगी और मिशन पूरा करेंगी जिसका मतलब है हमास का विनाश। यह स्पष्ट नहीं है कि शुक्रवार के हमले इस अभियान की शुरुआत हैं या नहीं।

कब छिड़ा दोनों के बीच युद्ध?

इजरायल और गाजा के बीच यह युद्ध सात अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था, जब हमास के नेतृत्व में आतंकवादियों ने दक्षिणी इजराइल में घुसपैठ कर 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में इजरायल ने व्यापक सैन्य कार्रवाई की, जिसमें गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 53,000 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इनमें से लगभग 3,000 की मौत 18 मार्च को युद्धविराम टूटने के बाद हुई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article