एजुकेशन

पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक करने के क्या हैं फायदे, कितने साल का होगा कोर्स

How Many Years Of Btech After Polytechni: यहां आप जान सकते हैं कि पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक करने के क्या फायदे हैं और यह कितने साल का कोर्स होता है। यहां आप जान सकते हैं।

Image

How Many Years Of Btech After Polytechnic: पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक करने के क्या हैं फायदे

How Many Years Of Btech After Polytechni: अगर आपने पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा किया है और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे पढ़ाई करना चाहते हैं, तो BTech यानी बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। डिप्लोमा के बद बीटेक करने पर न केवल आपको इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने का मौका मिलता है बल्कि आप करियर में अच्छी छलांग भी लगा सकते हैं। यदि आप पॉलिटेक्निक के बाद नौकरी कर रहे हैं तो बीटेक करने के बाद दो से तीन गुना ज्यादा का पैकेज उठा सकते हैं। खास बात यह है कि डिप्लोमा करने वाले छात्रों को कई संस्थानों में BTech के प्रथम वर्ष के बजाय सीधे सेकेंड ईयर में एंट्री मिलता। इसे लेटरल एंट्री भी कहा जाता है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक करने के क्या फायदे हैं और यह कितने साल का कोर्स होता है। यहां आप जान सकते हैं।

पॉलिटेक्निक के बाद BTech करने का पहला फायदा

बता दें पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपके पास डिप्लोमा के साथ-साथ इंजीनियरिंग की डिग्री भी हो जाती है। इससे तकनीकी क्षेत्र में करियर के विकल्प बढ़ सकते हैं। अधिकतर बड़ी कंपनियां इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए अलग-अलग पदों पर भर्ती करती हैं इसलिए बीटेक आपके रोजगार के अवसर खोल सकता है।

इस ब्रांच में बना सकते हैं अपन करियर

BTech करने के बाद विद्यार्थी अपनी शाखा के अनुसार सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डिजाइन इंजीनियर, प्रोडक्शन इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, सिविल इंजीनियर और अन्य तकनीकी भूमिकाओं में करियर बना सकते हैं। आगे चलकर सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी कई ऐसे पद उपलब्ध होते हैं, जिनमें इंजीनियरिंग डिग्री की जरूरत होती है।

कितने साल का होता है BTech?

सामान्य तौर बीटेक कोर्स की अवधि चार साल की होती है। वहीं यदि पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के बाद बीटेक करते हैं तो महज तीन साल की अवधि में आपकी इंजीनयरिंग की पढ़ाई पूरी हो सकती है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article